अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इस वर्ष भी 8 मार्च को सम्पूर्ण प्रदेश में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला स्तर पर नगर के टाउन हॉल में महिला प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को मार्च माह की सहायता राशि अंतरित की गई। जिले की एक लाख 83 हजार 462 हितग्राही महिलाओं को सहायता राशि का लाभ मिला। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की अध्यक्षता में भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में *विधायक पन्ना बृजेन्द्र प्रताप सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कलेक्टर सुरेष कुमार, पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण एस थोटा, जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी सहित बृजेन्द्र मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे, शषि परमार, शक्ति शर्मा, पार्षद कल्पना यादव, कविता रैकवार, सीमा वाल्मीकी, राजकुमारी, रचना पाटकर, सुमन गुप्ता एवं लोकगीत गायिका व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एम्बेसडर शक्ति दुबे भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं* कार्यक्रम में प्रत्येक विभाग से दो-दो महिलाकर्मियों, समाजसेवियों व स्कूल-कॉलेज की छात्राओं सहित शिक्षा,खेल, चिकित्सा, स्वच्छता, महिला उत्थान, महिला उद्यमिता एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्षन करने वाली महिलाओं को प्रषस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।