अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग कहता है, अपने ईस्टाम्प सर्टिफिकेट को जाने”* पंजीयन  विभाग के जागरुकता पोस्टर का विमोचन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

” *पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग कहता है, अपने ईस्टाम्प सर्टिफिकेट को जाने”* पंजीयन

विभाग के जागरुकता पोस्टर का विमोचन.

ई-स्टाम्प के विभिन्न सुरक्षा मानको के प्रति आम जनता के बीच व्यापक जागरूकता लाने के लिए डीआईजी,पंजीयन एवं स्टाम्प विभाग अलवर, श्री संजय गोयल जी ने उप पंजीयक कार्यालय में रजिस्ट्री एवं अन्य प्रयोजनों के लिए ई-स्टाम्प खरीदने वाले नागरिकों को जागरूक करते हुए ” *पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग कहता है, अपने ईस्टाम्प सर्टिफिकेट को जाने”* नवाचार का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आज के इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम जनता के बीच पारदर्शिता सुनिश्चित करना और ई-स्टांप के उपयोग के दौरान ई-स्टांप की प्रामाणिकता और इसके विभिन्न सुरक्षा मानकों की जांच करने के लिए आप सभी को शिक्षित करना है।

डीआईजी, पंजीयन एवं स्टाम्प विभाग, अलवर, श्री संजय गोयल जी ने उप पंजीयक कार्यालय में उपस्थित आम लोगो को सम्बोधित करते हुए बताया कि अपनी संपत्तियों के पंजीकरण के लिए आने वाले आम जनता को ई-स्टाम्पिंग मोबाइल ऐप के माध्यम से ई-स्टाम्प पेपर में मौजूद 2डी बार कोड को स्कैन कर, ई-स्टांप की प्रामाणिकता की जांच करनी चाहिए , साथ ही बदलते डिजिटल युग में आम आदमी द्वारा ई-स्टाम्प खरीदते समय किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए उसमें मौजूद सभी सुरक्षा मानकों की जांच करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि जानकार बनिए, सतर्क रहिए।

डीआइजी ने ईस्टाम्प के विभिन्न सुरक्षा मानकों जैसे माइक्रो प्रिंट, तीन स्थानों पर वॉटरमार्क में स्टाम्प ड्यूटी, टेक्स्ट थ्रेड में भुगतान की गई स्टाम्प ड्यूटी, टेक्स्ट थ्रेड में दिनांक समय, टू डी बार कोड, असममित क्रम में प्रमाणपत्र संख्या और टेक्स्ट रिबन में एसएचसीआईएल के बारे में जानकारी दी।

डीआईजी अलवर, श्री संजय गोयल जी ने कहा कि पंजीयन विभाग और स्टॉकहोल्डिंग के नवाचार के माध्यम से हमारा मुख्य उद्देश्य अलवर, खेरथल तिजारा, कोटपूतली बहरोड़, भिवाड़ी, नीमराणा, और इसके आसपास के क्षेत्र के लोगों में ई-स्टाम्प के मौजूदा सुरक्षा मानकों के प्रति व्यापक जागरूकता लाना है।

कार्यक्रम में सब रजिस्ट्रार मोनिका शर्मा जी, स्टॉकहोल्डिंग की ओर से ई-स्टाम्पिंग एरिया मैनेजर पवन रुनवाल जी, शाखा प्रबंधक आनंद प्रसाद, प्रदीप, दिलेंद्र, स्टाम्प विक्रेता, ए.सी.सी. ओर अधिवक्ता गण मोजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button