अलवरखेलदेशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीमनोरंजनराजस्थान

अलवर टाइगर मैराथन दौड’में जिले सहित देश के विभिन्न राज्यों के दौड़ेंगे धावक

अलवर सांसद खेल उत्सव के तहत 9 फरवरी को अलवर शहर में आयोजित होगी ‘अलवर टाइगर मैराथन दौड़

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

 

भिवाड़ी. केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री और अलवर सांसद भूपेंद्र यादव के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन फिट इंडिया हिट इंडिया से अभिप्रेरित अलवर सांसद खेल उत्सव के तहत 9 फरवरी को अलवर शहर में अलवर टाइगर मैराथन दौड़ का आयोजन होगा। इस टाइगर मैराथन दौड़ में अलवर जिले सहित देश के विभिन्न राज्यों से भी धावक हिस्सा लेंगे।

*21 किलोमीटर हाफ मैराथन का ये रहेगा रूट*

टाइगर मैराथन में 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन दौड़ प्रातः 6 बजे से इंदिरा गांधी स्टेडियम से शुरू होकर भवानी तोप सर्किल से लेमन ट्री होटल से यू टर्न लेकर वापस भवानी तोप चौराहे से मिनी सचिवालय के सामने से निकलते हुए कटी घाटी से अहिंसा सर्किल पहुंचेगी और वहां से यह दौड़ अलवर जयपुर मार्ग पर सिल्वर ऑक स्कूल के सामने से और चोर डूंगरी के पास से गुजरते हुए परशुराम सर्किल पहुंचेगी। जहाँ से यू टर्न लेकर यह दौड़ वापस अहिंसा सर्किल और कट्टी घाटी से स्टेडियम पहुंचकर समाप्त होगी।

*10 किलोमीटर दौड का ये रहेगा रूट*

 10 किलोमीटर टाइगर मैराथन दौड़ प्रातः 7 बजे से इंदिरा गांधी स्टेडियम से शुरू होकर भवानी तोप सर्किल से लेमन ट्री होटल से यू टर्न लेकर वापस भवानी तोप चौराहे से मिनी सचिवालय और सरस डेयरी के सामने से निकालकर कटी घाटी होते हुए अहिंसा सर्किल पहुंचेगी वहां से यू टर्न लेकर यह दौड़ कटी घाटी और भवानी तोप होते हुए इंदिरा गांधी स्टेडियम पर समाप्त होगी।

*5 किलोमीटर दौड का ये रहेगा रूट*

 5 किलोमीटर की शक्ति रन दौड़ प्रातः 8ः30 बजे से इंदिरा गांधी स्टेडियम से शुरू होकर भवानी तोप चौराहे होते हुए लेमन ट्री होटल से यू टर्न लेकर वापस भवानी तोप सर्किल से सरस डेयरी के सामने से गुजरते हुए कटी घाटी पहुंचेगी जहां से यह दौड़ यू टर्न लेकर सीधे इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचकर समाप्त होगी।

*2 किलोमीटर पैरा दौड का ये रहेगा रूट*

2 किलोमीटर टाइगर पैरा दौड़ प्रातः 8 बजे से इंदिरा गांधी स्टेडियम से शुरू होकर भवानी तोप होते हुए लेमन ट्री होटल से यू टर्न लेकर वापस भवानी तोप चौराहे से स्टेडियम पहुंचकर समाप्त होगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button