अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस पर भारी पर रहे अपराधी  अधिवक्ता की फिल्मी स्टाइल में की गयी हत्या

कानून के रखवाले हो रहे अपराधियों के शिकार , ला एण्ड आर्डर पर संकट बने अपराधी

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

 बस्ती संवाददाता – जनपद में जिस तरह से अपराधी फिल्मी स्टाइल में हत्या की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं उससे यह कहना गलत नहीं होगा कि जनपद में अपराधी ला एण्ड आर्डर पर संकट बने हुए हैं और नई- नई घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

          प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद में घट रही आपराधिक घटनाएं जहाँ पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई हैं तो वहीं स्वच्छ समाज के लिए किसी कलंक से कम नहीं है । कानून के रखवाले जनपद के अधिवक्ता एवं बार एसोशिएसन के अध्यक्ष अधिवक्ता चन्द्रशेखर यादव की हत्या को पुलिसिया चूक एवं लापरवाही का परिणाम बता रहे हैं । वैसे बार एसोशियशन के अध्यक्ष यदि अधिवक्ता हत्याकाण्ड को सीधे पुलिसिया चूक बता रहे हैं तो कहीं न कहीं पुलिस को अपनी कार्य प्रणाली में सुधार व जनता का विश्वास बनाए रखते की जरूरत है । अपराधियों द्वारा जिस तरह गाजर मूली के तरीके से आम नागरिक रौंदे जा रहे हैं निश्चित रूप से जनता में पुलिस के प्रति नकारात्मकता को बढ़ावा मिल रहा है जिसे समाप्त कर ही स्वच्छ समाज की स्थापना की जा सकती है।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button