अलवरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय टपूकड़ा में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय टपूकड़ा में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया. संस्था प्रधान नीलम यादव ने ध्वज फहराया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भामाशाह हरिओम गुप्ता रहे.हेमलता व रेखा के निर्देशन में विद्यालय की बुलबुल टोली ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए समाज को मोबाइल के नशे से बचने का संदेश दिया. रजनेश के निर्देशन में योग कार्यक्रम प्रस्तुत किया. अजीत पाल ने विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रहकर पढ़ाई करने को प्रेरित किया, गजेंद्र ने गणतंत्र दिवस का महत्व बताया. कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को संस्था द्वारा सम्मानित किया.मंच संचालन सलोनी ने किया.

Subscribe to my channel


