अलवरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम में टपूकड़ा पहुंचे मंत्री खर्रा.

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

टपूकड़ा. हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान की जिला गोष्ठी कार्यक्रम में आज मुख्य अतिथि यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा रहे व अध्यक्षता तिजारा विधायक महंत बाबा बालक नाथ ने की।

यूडीएच मंत्री खर्रा ने अपने सम्बोधन में कांग्रेस सरकार पर वार करते हुए कहा कि 1952 व 1954 के चुनाव में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को हराने के लिए कांग्रेस ने कम्युनिस्ट के साथ मिलकर रणनीति बनाई व जवाहरलाल नेहरू ने बाबासाहेब के खिलाफ चुनाव प्रचार किया। नेहरू ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आरक्षण का विरोध किया।

इंदिरा गांधी ने मंडल आयोग की रिपोर्ट को लागू करने में देरी की राजीव गांधी ने मंडल आयोग की सिफारिश का विरोध किया। कांग्रेस के राज में 75 बार संविधान में संशोधन किया गया।कांग्रेस हमेशा अम्बेडकर के विरोध में रही.

  तिजारा विधायक महंत बाबा बालक नाथ ने कहा कि कांग्रेस ने बाबासाहेब के अंतिम संस्कार की दिल्ली में स्वीकृत नहीं दी। दिल्ली में उनका स्मारक नहीं बनने दिया। देश हित में बाबा साहब के योगदान को सदैव नजर अंदाज किया गया। कांग्रेस ने अनुच्छेद 356 का 88 बार दुरुपयोग किया। आपातकाल के दौरान कांग्रेस ने 42वां संशोधन पारित कर संविधान की आत्मा पर प्रहार किया।इस दौरान अतिथियों ने संविधान गौरव अभियान पुस्तक का विमोचन किया व पुस्तक कार्यकर्ताओं में वितरित की.

   मंच संचालन जिला महामंत्री व संविधान गौरव अभियान के संयोजक हर्ष यादव ने किया व उन्होंने नवगठित टपूकडा नगर पालिका की समस्याओं से यूडीएच मंत्री को अवगत कराया व कहा की जब से प्रदेश में भाजपा सरकार आई है तब से अपराधियों में डर व्याप्त है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष उम्मेद भाया, मास्टर मामन सिंह, ओपी यादव, अयूब खान, जे पी प्रधान, बलजीत दायमा, पूजा जितिन गर्ग, महा सिंह चौधरी, डॉक्टर नीलम यादव, तारा देवी, अभय विधूड़ी, अध्यक्ष कपिल गुप्ता, कृष्ण यादव, अर्जुन सिंह, विजय यादव, नरेंद्र खटाना एवं पार्टी के कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहे।

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button