खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
पवित्र मनन दीप द्वारा भाजपा के नए मंडल अध्यक्ष यशपाल उर्फ सोलु शर्मा का किया गया स्वागत
गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने उनको पटका स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए दिया आशीर्वाद

जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट (कोटकासिम) खैरथल -तिजारा राजस्थान।
पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम की आध्यात्मिक बैठक के दौरान भाजपा के नए मंडल अध्यक्ष यशपाल उर्फ सोलु शर्मा का स्वागत सम्मान किया गया।गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने यशपाल शर्मा को स्मृति चिन्ह और पटका भेंट कर सम्मानित किया गया। गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने यशपाल शर्मा को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। यशपाल शर्मा ने कहा आपके आशीर्वाद से तन मन धन से में समाज हित में कार्य करता रहूंगा। इस दौरान पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम के संस्थापक एवं विख्यात ज्योतिषी गुरुदेव भास्कर भारद्वाज, भाजपा मंडल अध्यक्ष यशपाल उर्फ सोलु शर्मा,सत्संग सचिव संस्कार उर्फ गोली प्रजापत, मुकेश सैनी, धर्मपाल मास्टर, पवन सोनी, कालू राजा, हीरालाल लखेरा, गयासिराम सैनी, विक्रम सैनी आदि लोग मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


