अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
खुशखेड़ा मेडिकल विभाग के द्वारा आज दिनांक 17 जनवरी को 36 वे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत कारखाना परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया

संवाददाता दीपक शर्मा
“खुशखेड़ा इकाई”
खुशखेड़ा मेडिकल विभाग के द्वारा आज दिनांक 17 जनवरी को 36 वे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत कारखाना परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ट्रक ड्राइवर, कामगार भाईयों तथा कर्मचारियों की जांच की गई। इसके तहत रक्तचाप, बीएमआई, स्पाइरोमेटरी, शूगर, वर्णान्धता एवं चश्मे के नम्बर भी दिए गए। जगदम्बा आई हॉस्पिटल भिवाड़ी के नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा संपादित हुआ। पधारे हुई विशेषज्ञ टीम का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस शिविर के सफलतम आयोजन में श्री गोल्डन तोमर -एचआर, श्री सौरव कुमार सुरक्षा अधिकारी, श्री डी के यादव – विभागाध्यक्ष एचआर के निर्देशन में संपन्न हुआ तथा जगदम्बा आई हॉस्पिटल का आभार व्यक्त किया। इस शिविर में कुल 177 लाभार्थियों ने लाभ उठाया। जिन श्रमिक भाइयों का रक्त समूह की जांच नहीं हुई थी उनका भी ब्लड ग्रुप टेस्ट किया गया इसके साथ ही कार्यरत सभी कर्मचारियों एवं श्रमिकों का ब्लड ग्रुप की जांच 100% प्राप्त कर लिया।

Subscribe to my channel


