खेलखैरथल- तिजाराधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
पवित्र मनन दीप द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन
स्वामी विवेकानंद जी की शिक्षाओं को जीवन में उतारकर हमें सब कुछ प्राप्त हो सकता है- गुरुदेव भास्कर भारद्वाज

जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट (कोटकासिम) खैरथल -तिजारा।
पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम द्वारा भूतेश्वर मंदिर में स्वामी विवेकानंद जयंती के तहत दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति के समक्ष पुष्प अर्पित कर पूजा और वंदना की। वही प्रवचन कार्यक्रम के दौरान गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने कहा स्वामी विवेकानंद जी ने बहुत कष्ट सहकर भी राष्ट्र के उत्थान के लिए और सभी के जीवन में सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया और भारत देश का गौरव हर तरफ बढ़ाया। उन्होंने कहा स्वामी जी ने लक्ष्य पर चलने, ध्यान समाधि,राष्ट्र सेवा और परहित के कल्याण के कार्य पर विशेष जोर दिया और पूरे जीवन मां भारती के लिए कार्य करते रहे। गुरुदेव ने कहा यदि हम स्वामी विवेकानंद जी के दिखाए हुए रास्ते पर चले तो हमें सब कुछ प्राप्त हो सकता है। उन्होंने कहा स्वामी जी की शिक्षाओं से सभी में जोश और ऊर्जाएं भर जाती है और नई चेतना का संचार होता है। उन्होंने कहा हमें स्वामी जी के दिखाए हुए मार्ग पर चलने की जरूरत है इस लोक और परलोक की खुशि प्राप्त जरूर होगी। उन्होंने कहा स्वामी जी जैसे राष्ट्रवादी महान संत करोड़ों में से कोई एक जन्म लेता है जिसने सर्दी गर्मी की परवाह न करते हुए अपने देश समाज और सभी की भलाई के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। अंत में स्वामी जी की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।

Subscribe to my channel


