ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस प्रत्याशी ने किया धुंआधार जनसंपर्क,रूद्रपुर को लूटखसोट और कमीशनखोरी से दिलाई जायेगी मुक्तिः मोहन खेड़ा

Congress candidate did tremendous public relations, Rudrapur will be freed from looting and commission: Mohan Kheda

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रूद्रपुर। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी मोहन खेड़ा ने ट्रांजिट कैम्प वार्ड 9 में पार्षद प्रत्याशी मोहन भारद्वाज के चुनाव कार्यालय का फीता काटकर उदघाटन किया और भारी लाव लस्कर के साथ वार्ड में डोर टू डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गांे से आशीर्वाद लेकर कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान की अपील की।

चुनाव कार्यालय के उदघाटन के मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी मोहन खेड़ा ने कहा कि यह चुनाव धन बल और आम जनता के बीच है। कांग्रेस जनता की लड़ाई लड़ रही है और शहरवासियों को बेहतर भविष्य देना चाहती है। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो रूद्रपुर को कमीशनखोरी और लूट खसोट से मुक्ति दिलाई जायेगी। मेयर प्रत्याशी ने कहा कि पिछले दस वर्षों में रूद्रपुर नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। विकास की योजनाओं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है। इस बार अगर भ्रष्टाचारियों को सबक नहीं सिखाया तो आने वाले पांच साल तक पछताना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने विकास के नाम पर सिर्फ जुमलेबाजी की है। नजूल की समसया आज दशकों बाद भी जस के तस है। हर चुनाव में भाजपा के लोग बेशर्मी से इस समस्या का समाधान करने वायदा करके वोट मांगते हैं और फिर भूल जाते है। आज शहर की सफाई व्यवस्था चौपट है, शहर में हर तरफ जाम ही जाम है। सरकारी संसाधनों को भी भाजपा के लोग निजी स्वार्थों के लिए उपयोग करने में पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर नगर निगम में कांग्रेस की सरकार होगी तो भाजपा के जनप्रतिनिधियों की मनमानी नहीं चल पायेगी और विकास की योजनाओं का लाभ गरीब बस्तियों तक पहुंचाया जायेगा।

कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि भाजपा ने ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र की हमेशा उपेक्षा की है, यहां की सड़कें आज भी बदहाल हैं। मलिन बस्तियों के लोग आज बिजली का मीटर तक लगाने के लिए तरस गये हैं, एक तरफ भाजपा सबका साथ सबका विकास की बात करती है दूसरी तरफ विकास के नाम पर गरीबों के साथ सिर्फ छलावा किया जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही गरीब मजदूरों को उनका हक दिला सकती है।

सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि भाजपा को सबक सिखाने का यह सही समय है। जनता से किये गये वायदों को पूरा करने में भाजपा के जनप्रतिनिधि विफल साबित हुए हैं। भाजपा से जनता का मोह पूरी तरह भंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि दस साल में भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने शहर के लिए क्या किया यह सब जनता जानती है और इस बार इन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर घर पहुंचकर भाजपा के जननिवरोधी नीतियों को उजागर करने का आहवान किया।

महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि भाजपा ने गरीब बस्तीवासियों को हमेशा बरगलाने का काम किया है, चुनाव के समय समय बड़े बड़े वायदे किये जाते हैं उसके बाद जनता को उसके हाल पर छोड़ दिया जाता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में दस साल भाजपा काबिज रही, प्रदेश और केन्द्र में भी भाजपा की सरकार है,इसके बावजूद रूद्रपुर शहर में बस्तियों का नियमितीकरण नहीं हो पाया है, जिन गरीबों को नजूल पट्टे देने की बात की जा रही है वह भी सिर्फ दिखावा है। भाजपा सिर्फ वोट की राजनीति करना जानती है गरीब जनता की उसे जरा भी चिन्ता नहीं है।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, सौरभ चिलाना, परिमल राय, ममता रानी, संजीव रस्तौगी, सुरेश यादव, सुनील जंडवानी, मोनिका ढाली, योगेश चौहान, गोपाल यादव, अमल साना, सतीश कुमार, नवीन पंत आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Related Articles

Back to top button