बाड़मेर । 30.12.2024 । महावीर इन्टरनेशनल, बाड़मेर के बेहतरीन सेवा कार्यां को देखते हुए हाल ही में सुमेरपुर में आयोजित रीजनल अधिवेशन में बाड़मेर शाखा को रीजन में दूसरा स्थान प्रदान किया गया। जिस उपलक्ष में सोमवार को अन्तराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम बांठिया ने बाड़मेर पहुंच कर बाड़मेर शाखा के अध्यक्ष बाबुलाल संखलेचा सहित पदाधिकारियों व सदस्यों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
महावीर इन्टरनेशनल, बाड़मेर के पर्यावरण प्रमुख मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि महावीर इन्टरनेशनल बाड़मेर की ओर से सतत व वृहद् स्तर आयोजित किये जा रहे विभिन्न सेवा कार्यां के साथ-साथ पर्यावरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व करने कार्यां को देखते हुए बाड़मेर शाखा को सम्पूर्ण रीजन में दूसरा स्थान मिला। जो गर्व व गौरव का विषय है। जिसको लेकर सोमवार को अन्तराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम बांठिया ने पुरस्कार स्वरूप शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
अन्तराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम बांठिया ने बाड़मेर शाखा के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि सेवा कार्य सर्वापरि है, उसी का परिणाम है बाड़मेर शाखा को सम्पूर्ण रीजन में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। बांठिया ने कहा कि सेवा का सम्मान प्रोत्साहन के बीज के समान है, जो व्यक्ति के ह्रदय में पहुंचकर उसे सेवाकार्यां में और अधिक ऊर्जा से जुड़ने के लिए प्रेरित करता है।
अध्यक्ष बाबुलाल संखलेचा ने बाड़मेर शाखा को सम्मानित होने पर सबको बधाई देते हुए सबका आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान ओम बांठिया, अध्यक्ष बाबुलाल संखलेचा, अपेक्स डिप्टी डायरेक्टर गौतमचन्द डूंगरवाल, गवर्निंग काउंसिल मेम्बर बाबुलाल टी बोथरा, सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन, पवन सिंघवीं आदि उपस्थित रहे।