उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

आर्य समाज बस्ती द्वारा बालिकाओं में सदाचार संयम अनुशासन और चरित्र निर्माण के उद्देश्य से चरित्र निर्माण शिविर स्वामी दयानंद विद्यालय सुरतीहट्टा बस्ती में चल रहा है

 

बस्ती 27दिसम्बर।

आर्य समाज बस्ती द्वारा बालिकाओं में सदाचार संयम अनुशासन और चरित्र निर्माण के उद्देश्य से चरित्र निर्माण शिविर स्वामी दयानंद विद्यालय सुरतीहट्टा बस्ती में चल रहा है, जिसमें बालिकाओं को प्रशिक्षिका श्रद्धा और सविता द्वारा सूर्य नमस्कार, दण्ड बैठक, आसन, प्राणायाम, जूडो कराटे, नानचक्र सहित संगीतमयी व्यायाम का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बौद्धिक कक्षा में आचार्य योगेन्द्र मेधावी ने बताया कि शिविर में बच्चों को राष्ट्र प्रेम, बड़ों का आदर सम्मान करना एवं आपसी व्यवहार एवं वाणी का उचित एवं समयानुकूल प्रयोग के गुर भी सिखाए जा रहे हैं साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी के युग में जहाॅ हमें वैश्विक प्रतिस्पर्धा में स्थान बनाना हैं वहाॅ अपने मूल सांस्कृतिक धरोहर को भी बचाकर रखने तरीके भी बताए जा रहे हैं लेकिन यह काम देश के संस्कारवान युवा शक्ति ही कर सकती हैं। यह कार्यक्रम सुप्त समाज को जगाने वाला शंखनाद है हमें इस नाद को और बुलन्द करना है जिससे समाज उन्नत बन सके। इस अवसर पर पधारे अतिथिद्वय श्री प्रकाश पाण्डेय जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं डॉ वी के श्रीवास्तव आयुष विभाग

ने बताया कि व्यायाम और यज्ञ का सामंजस्य बच्चों को सकारत्मक सोच के साथ पुरुषार्थ करने की प्रेरणा देगा और देश के प्रति निरन्तर समर्पण बनाए रखने में मदद करेगा। ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने बताया कि बच्चों को उपरोक्त के अलावा ब्रह्मयज्ञ व देवयज्ञ का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है साथ ही भारतीय संस्कृति पर आधारित विभिन्न आध्यात्मिक एवं सामाजिक विषयों पर बौद्धिक सत्र भी रखा जाता है। दिनांक 29 दिसम्बर को प्रतियोगिता होगी एवं विजेता बालिकाओं को 30 दिसम्बर के समापन समारोह में सम्मानित किया जायेगा। इस शिविर में, अलख निरंजन आर्य, रश्मि आर्य, गरुण ध्वज पाण्डेय, नितीश कुमार, अनूप कुमार त्रिपाठी, दिनेश कुमार, अरविन्द श्रीवास्तव, अनीशा मिश्रा, महक मिश्रा, शिवांगी गुप्ता, काजल सिंह आदि ने बच्चों को सीखने में सहयोग किया।

गरुणध्वज पाण्डेय

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button