बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा: नाले के खुले क्रोस से दुर्घटना का खतरा पूर्व प्रतिपक्ष नेता ने आयुक्त को लिखा पत्र

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

बालोतरा। नगर परिषद बालोतरा के पूर्व प्रतिपक्ष नेता मदनराज चोपड़ा ने आयुक्त महोदय को एक पत्र लिखकर कड़ी आपत्ति जताई है। पत्र में उन्होंने शहर के खेड़ रोड़ स्थित शिव मंदिर के पास, मानसरोवर होटल के पास, पिछले तीन महीनों से खुले पड़े नाले के क्रोस के बारे में चिंता व्यक्त की है।

मदनराज चोपड़ा ने बताया कि इस खुले नाले के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि कल रात एक दुर्घटना हो चुकी है, और यदि इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

पूर्व प्रतिपक्ष नेता ने आयुक्त से अनुरोध किया है कि इस खुले क्रोस को शीघ्र बंद किया जाए, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

पत्र में चोपड़ा ने नगर परिषद प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है, ताकि इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जा सके।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button