अलवरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

महाराजा शूरसैनी जयंती पर होंगे तीन दिवसीय कार्यक्रम

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

 तिजारा – ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज व महात्मा ज्योतिबा फुले यूथ क्लब , तिजारा के संयुक्त तत्वाधान में 20 दिसंबर 2024 से 22 दिसंबर 2024 तक सरस्वती पब्लिक स्कूल , तिजारा के खेल मैदान में समाज प्रवर्तक महाराज शूरसैनी का तीन दिवसीय जयंती समारोह धूमधाम के साथ मनाया जाएगा ।

इंजीनियर तेजपाल सैनी व इंदर सिंह दहिया ने बताया कि 20 दिसंबर को प्रातः 11:00 कक्षा 5 से 8 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित होगी ।

21 दिसंबर को प्रातः 11:00 बजे बाल मेला व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता।

 22 दिसंबर को प्रातः 10:00 बजे कक्षा 9 व उच्चतम कक्षाओं के लिए महाराज शूरसैनी का जीवन चरित्र विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

 प्रातः 11:00 बजे विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह दादूका , सैनी माली विकास संस्थान के संयोजक रामगोपाल गहलोत , सैनी माली महासभा जयपुर के जिला अध्यक्ष जगदीश सैनी गुड्डू भाई व कोषाध्यक्ष कान्हाराम सैनी प्रमुख वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगे।

 प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थी सरस्वती पब्लिक स्कूल में संपर्क कर सकते हैं ।

सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम , द्वितीय व तृतीय विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button