उत्तर प्रदेशदेशधर्मप्रयागराजब्रेकिंग न्यूज़

पीएम मोदी 13 दिसंबर को करेंगे महाकुंभ से जुड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ पीएमओ और एसपीजी टीम ने डाला डेरा

 

जर्नलिस्ट डॉक्टर संजय कुमार पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश बस्ती टाइम्स 24 न्यूज़ चैनल जनता की आवाज मोबाइल नंबर 7376 3261 75

आप समस्त देशवासियों प्रदेशवासियों को अवगत कराते चलें प्रयागराज 10 दिसंबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को महाकुंभ से जुड़ी 7000 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे साथ ही संगम तट पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे इसके लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं पीएमओ और एसपीजी की टीम प्रयागराज पहुंच गई है सोमवार को प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए विमान से एयर रूट रिहर्सल किया गया दूसरी ओर प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए संगम तट पर पंडाल तैयार हो गया है जहां करीब 20000 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी जबकि जनसभा में 200000 लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है उधर 5 दिनों के भीतर ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरी बार प्रयागराज पहुंच रहे हैं 11 दिसंबर को वह महाकुंभ से जुड़े कार्यों की एक बार फिर से समीक्षा और निरीक्षण करेंगे खास तौर पर मुख्यमंत्री बड़े हनुमान मंदिर और अक्षयवट कॉरिडोर पहुंचेंगे जहां 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री को भी जाना है इससे पहले 7 दिसंबर को पहुंचे मुख्यमंत्री ने कार्यो के रफ्तार तेज करने के निर्देश दिए थे सोमवार को मंडल आयुक्त विजय विश्वास पंत और मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बड़े हनुमान मंदिर और अक्षय वट कॉरिडोर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया दूसरी ओर पीएमओ की जनसभा के लिए संगम तट पर भव्य पंडाल तैयार हो गया है साथ ही इसका ले आउट भी फाइनल हो गया है विशाल पंडाल में करीब 40 ब्लॉक बनाए गए हैं जिसमें वीआईपी समेत अलग-अलग करीब 20000 व्यक्तियों के लिए व्यवस्था की जा रही है हालांकि भारतीय जनता पार्टी नेताओं की ओर से 2 लाख लोगों के जुड़ने की संभावना जताई जा रही है पीएमओ और एसपीजी की टीम पहुंची प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तीन दिन पहले प्रयागराज में पीएमओ और एसपीजी की टीम पहुंच चुकी है जो जनसभा स्थल और अक्षयबट तथा हनुमान मंदिर कॉरिडोर का जायजा ले रही है जहां पीएम नरेंद्र मोदी को जाना है सुरक्षा व्यवस्था को चाकचौबंद बनाने के लिए तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं पीएम के कार्यक्रम से पहले शहर के होटल फुल प्रधानमंत्री के 13 दिसंबर को कार्यक्रम से पहले शहर की अधिकतर होटल बुक हो चुके हैं स्थिति यह है कि मेला प्रशासन को होटल में कमरा ढूंढे नहीं मिल पा रहे हैं प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार के अधिकतर मंत्री और विधायक प्रयागराज में ही होंगे यही नहीं तमाम विभाग के अधिकारियों ने भी तैयारियो के लिए पहले से ही प्रयागराज में डेरा डाल रखा है वही शादी विवाह के सीजन में मुहूर्त के कारण 12 13 दिसंबर को पहले से भी काफी होटल और वेडिंग पॉइंट बुक हो चुके हैं ऐसे में अब स्थानीय प्रशासन को प्रधानमंत्री दौरे के लिए होटल की व्यवस्था करने में पसीना छूट रहे हैं प्रयागराज होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिजिंदर सिंह का कहना है कि 12 और 13 दिसंबर को छोटे-बड़े अधिकतर होटल बुक हो चुके हैं उन्होंने बताया कि मुहूर्त के कारण पहले से लोगों ने शादियों के लिए होटल और कमरा बुक कराए हैं अब प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर होटलों की काफी डिमांड है जिसे पूरा करना मुश्किल हो रहा है

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button