जयपुरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जयपुर वाटिका में स्थित विनायक रेजिडेन्सी फस्र्ट में श्रीश्री काली माता पूजा धूमधाम से मनाया

 

जयबीर सिंह ब्यूरो हैड (जयपुर)

 

जयपुर। राजधानी के वाटिका स्थित विनायक रेजिडेन्सी फस्र्ट में धूमधाम से श्रीश्री काली माता पूजन किया गया।

इस अवसर पर काली पूजन समिति द्वारा रंगारंग कार्यक्रम, बच्चों के लिए प्रतियोगिता एवं भजन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। बच्चों द्वारा अलग-अलग गीतों पर डांस ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में आंखों पर पट्टी बांधकर अपने साथी को हाथ से छू कर आउट करना, मुंह से चम्मच पकड़ कर उसमें रखे कंचे को बिना जमीन पर गिराए चलना आदि के द्वारा बच्चों का मनोरंजन व मेंटल एबिलिटी को नापा गया। गौरतलब है कि हर वर्ष की भांती इस वर्ष भी काली पूजन का आयोजन हुआ जिसमें कॉलोनी वासियों ने भरपूर सहयोग किया। पूजन के अगले दिन भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूजन के तीसरे दिन डीजे की धून पर थिरकते हुए महिलाएं, बच्चे व पुरुषों ने वातावरण को भक्तिमय कर दिया। हवन आदि के बाद माता की प्रतिमा को सर्वप्रथम तिवारिये बालाजी से भ्रमण कराते हुए मूति विसर्जन के लिए चाकसू प्रस्थान किया गया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button