अपराधदेवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
देवेंद्रनगर पुलिस द्वारा जप्त की गई 120 लीटर कच्ची शराब एवं दो आरोपी गिरफ्तार हुए

लोकेसन=देवेंद्रनगर l मध्य प्रदेश पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
*देवेंद्रनगर पुलिस द्वारा जप्त की गई 120 लीटर कच्ची शराब एवं दो आरोपी गिरफ्तार हुए*
*पुलिस अधीक्षक पन्ना का अवैध शराब बनाने व बेचने वालों के विरूद्ध अभियान*
*आरोपियों के कब्जे से 120 लीटर कच्ची महुआ की शराब जप्त की गई एवं 10 क्विटंल महुआ लहान व शराब बनाने की सामग्री की गई नस्ट *
पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री साईं कृष्णा एस.थोटा द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध शराब के अवैध निर्माण परिवहन एवं बिक्री हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती आरती सिंह एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय श्री एस.पी.सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर द्वारा थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया जाकर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया जिसके फलस्वरुप दिनांक 19/10/2024 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड क्र.04 कंजडाना मोहल्ला देवेन्द्रनगर में दो व्यक्ति अपने अपने घरों में अवैध रूप से महुआ की कच्ची शराब बनाकर विक्री हेतु रखे हुए है मुखबिर की सूचना कीतस्दीक व रेड कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर द्वारा दो अलग अलग टीम गठित की गई । उक्त पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी के कब्जे से 60 लीटर कच्ची महुआ की शराब व 250 कि.ग्रा. महुआ लहान एवं शराब बनाने की सामग्री बरामद की गई । उक्त शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुध्द अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबध्द किया गया। दूसरी पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी के कब्जे से 60 लीटर कच्ची महुआ की शराब व 750 कि.ग्रा. महुआ लहान एवं शराब बनाने की सामग्री बरामद की गई । उक्त शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुध्द अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबध्द किया गया।मामले में आरोपीगणों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई हैं।
*गिरफ्तार आरोपीगण* –
1. प्रशान्त सिसोदिया पिता स्व. रावेन्द्र सिसोदिया उम्र 20 साल निवासी वार्ड क्र.04 देवेन्द्रनगर थाना देवेन्द्रनगर जिला पन्ना म.प्र.
2. केतन सिसोदिया पिता बद्रीप्रसाद सिसोदिया उम्र 37 साल निवासी वार्ड क्र.04 कंजडाना मोहल्ला देवेन्द्रनगर थाना देवेन्द्रनगर जिला पन्ना म.प्र.
*सराहनीय योगदान* – उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर निरी.रामहर्ष सोनकर, प्रआर धीरेन्द्र सिंह, रामकरण प्रजापति,शैलेन्द्र बहादुर सिंह ,चालक प्र.आर.अशोक चौरसिया, आर. दिलीप शर्मा, आर. संजय, आर. भरत पाण्डेय, जितेन्द्र अचाले,म.आर.प्रियंका सिंह, की सराहनीय भूमिका रही ।
Subscribe to my channel


