उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षासिद्धार्थनगर
सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत छात्रों ने किया निबंध लेखन
जन जागरुकता से लग सकता है दुर्घटनाओं पर अंकुश - डा. सुनीता त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन
सिद्धार्थनगर। सडक सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत आज 08 अक्टूबर को रतन सेन डिग्री काॅलेज, बाँसी में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाओं द्वारा 150 शब्दों की निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित किया गया। 02.10.2024 से 16.10.2024 तक चलने वाला कार्यक्रम सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत निबन्ध प्रतियोगिता में स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाओं द्वारा निबन्धन लेखन में जो प्रमुख बिन्दु डाले गये उनमें प्रस्तावना, सड़क सुरक्षा के मुख्य कारण, वाहन चालकों के लिए सड़क सुरक्षा के नियम, पैदल यात्रियों के लिये नियम, सड़क सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा उठाये गये कदम, निष्कर्ष इन बिन्दु पर लेखन कार्य किया गया। निबन्ध लेखन समाप्त होने के बाद कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डाॅ0 सुनीता त्रिपाठी ने छात्रों को सम्बोधित करते हुये कहा ‘‘दुर्घटना से रखनी दूरी है तो हेलमेट सबसे जरूरी है’’ हर वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में लाखों लोगों की मृत्यु हो जाती है और करोड़ों लोग गम्भीर रूप से घायल हो जाते हैं।
Subscribe to my channel


