उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
राजन इंटरनेशनल एकेडमी में मनाया गया बापू एवं शास्त्री जी की जयंती दिलाया गया स्वच्छता का संकल्प

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन
बस्ती। राजन इंटरनेशनल एकेडमी में आज 2 अक्टूबर को गांधीजी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कालेज के कार्यकारी निदेशक संजीव पाण्डेय एवं प्रधानाचार्य सानू एंटोनी ने ध्वजारोहण किया तथा गांधी जी, लाल बहादुर शास्त्री जी एवं पूर्वांचल के मालवीय पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी को पुष्पांजलि अर्पित किया।
उसके उपरांत एकेडमी के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओ ने ग पुष्पांजलि अर्पित किया। हुए उनके जीवन दर्शन से सीख लेने की आवश्यकता है ऐसा संकल्प लिया। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा स्वच्छता अभियान में सहभागी होकर स्वच्छ भारत, सुंदर भारत का संकल्प लिया।
कार्यकारी निदेशक डॉ संजीव पाण्डेय ने कहा महात्मा गांधी के पूर्व भी शांति और अहिंसा के बारे में लोग जानते थे, परंतु उन्होंने जिस प्रकार सत्याग्रह, शांति व अहिंसा के रास्तों पर चलते हुए अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया, उसका कोई दूसरा उदाहरण विश्व इतिहास में देखने को नहीं मिलता। उनकी यह यात्रा अहिंसा आंदोलन से लेकर उनके राष्ट्रपिता बनने तक,और उनके जीवन पर्यंत चलती रही।
प्रधानाचार्य सानू एंटोनी ने कहा कि सत्य, अहिंसा और सौहार्द का रास्ता, भारत को जोड़ने का रास्ता महात्मा गांधी ने ही दिखाया था। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे से उन्होंने देश के दो बड़े तपस्वी वर्गों को सशक्त करने का काम किया था। शास्त्री जी का दिखाया रास्ता हमें भारत के हर मेहनती नागरिक को उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर सुमन दूबे, रेखा श्रीवास्तव, पूनम गुप्ता, प्रमिला शुक्ला, श्वेता त्रिपाठी, नीलम श्रीवास्तव, निशु उपाध्याय, शालिनी श्रीवास्तव,अन्नू, सुष्मिता मन्ना, सुष्मिता पाण्डेय, नेहा अबरोल, आकृति पाण्डेय, सौम्या पाण्डेय,जानवी शुक्ला, दीपांजलि, रीना पाण्डेय, नैन्सी वर्मा, आकृति साहू, आकृति पाण्डेय,तहजीब फातिमा, अर्चना पटेल,अर्चना द्विवेदी, रूपा जायसवाल, सुषमा गुप्ता, हर्षिका शुक्ला, फातिमा सिद्दीकी, रजनी श्रीवास्तव, फरहत फातिमा, शहनाज यूनुस, नलिनी गुप्ता, ज्योति पाण्डेय, माया सिंह, मनीषा गुप्ता, प्रभा त्रिपाठी, श्रद्धा पाण्डेय, शालिनी श्रीवास्तव, कोमल गुप्ता, आशीष कसौधन, प्रेरणा सिंह, प्रभात त्रिपाठी, साक्षी मिश्रा, दीपाली वर्मा, माया शुक्ला, सिमरन गुप्ता, शालिनी श्रीवास्तव, अभिरामी, वेदिका गुप्ता, शिक्षा बरनवाल, रिया दुबे, खदीजा परवीन, अंजलि चौरसिया, अमित मिश्रा, राम स्वरूप यादव, सौरभ पाण्डेय, अनूप पाण्डेय, रचित गुप्ता, मनजीत सिंह, संजय तिवारी, मोहम्मद सारिक, कुशाग्र मिश्रा, दीप कमल सिंह, गोपाल सिंह, किरण के विस्टन, ज्वैल थॉमस,शिवांश उपाध्याय, शुभम पटेल, रवि प्रकाश तिवारी, अभिषेक कुमार धर्मेंद्र तिवारी, गौतम प्रकाश, विकास कुमार चतुर्वेदी अभय कुमार पाण्डेय सहित अनेक शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रही।

Subscribe to my channel


