देवेंद्रनगरदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशराज्यशिक्षा
सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने किया कचरा प्रसंस्करण केंद्र का भ्रमण

मध्य प्रदेश पन्ना
लोकेसन=देवेंद्रनगर
रिपोर्टर=आशीष जैन
*सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने किया कचरा प्रसंस्करण केंद्र का भ्रमण*
कचरा के निष्पादन और उपयोग की ली जानकारी
*स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत छात्रोंस्वच्छता का संकल्प*
देवेंद्रनगर सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नगर परिषद देवेंद्रनगर द्वारा संचालित कचरा प्रसंस्करण केंद्र का सफल भ्रमण किया। इस कार्यक्रम का आयोजन स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत किया गया, जिसमें बच्चों को कचरा प्रबंधन और उसके विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई।
इस भ्रमण में स्वच्छता निरीक्षक एस.एस. बुंदेला के निर्देशन में केंद्र प्रभारी जीतेन्द्र तोमर और ब्रांड एंबेसडर प्रमित अग्रवाल ने बच्चों को कचरा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया। उन्होंने जैविक खाद, प्लास्टिक स्क्रैप प्रोसेसिंग, कबाड़ से नवाचार, डोर-टू-डोर कलेक्शन, सूखा और गीला कचरा निष्पादन जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं पर जानकारी साझा की।
*स्वच्छता का संकल्प*
भ्रमण के दौरान बच्चों ने स्वच्छता के महत्व को समझते हुए स्वच्छता की शपथ ली। इस अवसर पर उपस्थित ब्रांड एंबेसडर प्रमित अग्रवाल, शिवेंद्र नामदेव, दीदी साधना पांडेय ,रामू बाल्मीक, विजय बाल्मीक और विक्रम बाल्मीक ने बच्चों को स्वच्छता में योगदान देने और पर्यावरण की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया।
*उपस्थित लोग*
इस कार्यक्रम में विद्यालय के कई बच्चे भी शामिल थे, जिन्होंने कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अपने अनुभव साझा किए।

Subscribe to my channel


