देवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशराज्य
रेलवे पुल बने जनता के लिए मुसीबत चार दिनों से जारी बारिश ने बढ़ाई परेशानियाँ

मध्य प्रदेश पन्ना
लोकेसन=देवेंद्रनगर
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
पिछले चार दिनों से देवेंद्रनगर में लगातार बारिश हो रही है, जिससे मौसम में ठंडक का अहसास हो रहा है। आसमान में छाए काले बादलों ने गर्मी से बेहाल लोगों को राहत प्रदान की है।लेकिन इस राहत के साथ-साथ कुछ चुनौतियाँ भी उत्पन्न हुई हैं। विशेषकर किसानों के लिए यह समय फसल कटाई का है,और निरंतर बारिश उनके कार्यों को प्रभावित कर रही है। इस स्थिति ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि सलेहा रोड से विरवाही जाने वाले मार्ग में रेलवे पुल पर जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है।इस मार्ग से कई गांव जुड़े हुए हैं, जहां के लोग अपने दैनिक कार्यों के लिए इस पुल का उपयोग करते हैं। सुबह-सवेरे स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं, किसान, मजदूर और अन्य लोग इसी मार्ग से गुजरते हैं। पुल के आसपास अंधेरा और जलभराव होने के कारण आवागमन में मुश्किलें उत्पन्न हो रही हैं।बही मिट्टी जमा होने से वाहन साबरो को गिरने का खतरा भी बना रहता और बिजली की कमी के चलते रात में वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ रही है।
किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है।इस प्रकार, बारिश ने जहाँ एक ओर राहत दी है, वहीं दूसरी ओर कई समस्याओं को भी जन्म दिया है। स्थानीय प्रशासन को इस स्थिति का गंभीरता से समाधान निकालना होगा ताकि आम जनता को सुरक्षित और सहज यात्रा सुनिश्चित की जा सके।


Subscribe to my channel


