देवेंद्रनगरदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशराज्यशिक्षा

रेनबो स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वच्छता क्रम में घर-घर जाकर किया जनता को जागरूक एवं ब्लैक स्पॉट किए चिन्हित

मध्य प्रदेश पन्ना

लोकेसन=देवेंद्रनगर

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

 

*रेनबो स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वच्छता क्रम में घर-घर जाकर किया जनता को जागरूक एवं ब्लैक स्पॉट किए चिन्हित*

आज नगर के अग्रणी विद्यालय रेनबो पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता कार्यक्रम के तहत शहर में घूम-घूम कर जन समूह को जागरूक करने एवम प्रोत्साहित करने का कार्य किया विद्यालय के कक्षा 12 के छात्रों ने मुख्य रूप से घर घर जाकर उनकी गतिविधियों का अध्ययन किया साथ ही उन्हें इसी प्रकार से आगे स्वच्छता के प्रति सजग रहने के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हें यह शपथ दिलाई कि वो हर हाल में अपने घर अपने शहर को स्वच्छ बनाए रखेंगे नगर वासियों ने इन नौनिहालों के इस कार्य की खूब प्रशंसा की और उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की इस कार्यक्रम के मार्गदर्शक विद्यालय के प्राचार्य प्रमित अग्रवाल का कहना है कि यदि हम छोटी उम्र से अपने नियमित दिनचर्या में अपने स्वभाव में स्वच्छता के प्रति संवेदन शील रहेंगे तो हमारा नगर हमारा मोहल्ला और हम सब स्वस्थ रहेंगे।

इन विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और घर-घर जाकर स्वच्छता की अलख जगाई संस्कृति जैन,परी जैन, आराध्या जैन ,सुप्रिया साहू ,मुस्कान त्रिपाठी,यशी बागरी, ⁠पुष्पांजलि पटेल पूर्वी बागरी, देविका पाण्डे, प्रांसी विश्वकर्मा, ⁠जयदीप तिवारी,अभिषेक तिवारी,हिमांशु प्रजापति,अनुराग बागरी,अनमोल नामदेव,अंजुल पटेल सागर परमार,आदित्य द्विवेदी,सुजल विश्वकर्मा,अमर पटेल, विवान सोनी आयुष सोनी जिसमे विशेष सहयोग कक्षा अध्यापक श्री पंकज पाठक का रहा।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button