देशब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशराज्यविदिशास्वास्थ्य

 लोक स्वास्थ एवं चिकित्सा मंत्री ने किया जिला चिकित्सालय विदिशा का निरीक्षण

 

मनोज धाकड़ की रिपोर्ट

लोकेशन – विदिशा

 

आज दोपहर को जिला चिकित्सालय विदिशा पहुंचे मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वस्थ चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल

..

#vidisha लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्री श्री नरेंन्द्र शिवाजी पटेल ने आज विदिशा के श्रीमंत माधवराव सिंधिया शासकीय जिला चिकित्सालय में संचालित चिकित्सीय व्यवस्थाओं का मौके पर पहुंचे और स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया है उन्होंने चिकित्सालय में उपचार हेतु पहुंचे मरीजों व उनके परिजनों से संवाद कर उनकी समस्याओं को भी जाना है इस दौरान उन्होंने बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के इंतजाम कर मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के निर्देश सिविल सर्जन सह अधीक्षक को दिए हैं।

मंत्री श्री पटेल ने स्वास्थ्य सुविधाओं के निरीक्षण के दौरान मेडिकल ओपीडी ,अस्थि रोग, ओपीडी, नेत्र रोग ओपीडी सहित अस्पताल के विभिन्न कक्षो में क्रियान्वित कार्यों का जायजा लिया है। इस दौरान उन्होंने नेत्र रोग ओपीडी का निरीक्षण कर उपचार कराने आए मरीजों से संवाद ही नहीं किया बल्कि नेत्र जांच कक्ष में पहुंचकर उन्होंने स्वयं अपनी आंखों की जांच , और ब्लड प्रेशर चेक करवाया

मंत्री श्री पटेल ने अस्पताल में बच्चे भुवनेश को उपचार के लिए लेकर पहुंची बच्चे की मां श्रीमती अंगूरी से संवाद किया तथा श्रीमती मुन्नी बाई को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे बालक देवेंद्र और बालिका मोनिका के साथ अस्पताल के द्वितीय तल पर स्थित महिला वार्ड में पहुंचकर बच्चों की दादी से संवाद कर उन्हें स्वास्थ्य उपचार में कहीं कोई परेशानियां तो नहीं आ रही के संबंध में जाना है उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिये

मंत्री श्री पटेल ने इस दौरान जिला चिकित्सालय में स्थापित किए गए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का भी अवलोकन किया है। उन्होंने जन औषधि केंद्र के माध्यम से सस्ती दर पर प्राप्त होने वाली दवाइयों के संबंध में जन औषधि केंद्र का लाभ उठाने की अपील भी की है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button