उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

परीक्षा के नाम पर बेसिक शिक्षा के बच्चों के साथ क्रूर मजाक

बिना कापी पेपर के शुरू हुई बेसिक विद्यालयों में सत्र परीक्षाएं - मीडिया का फोन उठाना मुनासिब नहीं समझते बीएसए अनूप कुमार तिवारी

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

 बस्ती – जनपद के अन्तर्गत स्थित परिषदीय विद्यालयों की सत्र परीक्षाएं बिना कापी पेपर के शुरू हो गयी हैं क्योंकि विद्यालयों विभाग द्वारा सत्र परीक्षाओं के कापी पेपर हेतु कोई बजट जारी नहीं किया गया है । बिना कापी पेपर का बजट जारी किए सत्र परीक्षाओं के आयोजन को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और लोग कह रहे हैं कि क्या विभाग के पास परीक्षा कराने का भी बजट नहीं रह गया है , बिना बजट परीक्षाओं के आयोजन के औचित्य को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है ।

          प्राप्त समाचार के अनुसार दिनांक 18 सितम्बर 2024 से परिषदीय विद्यालयों की सत्र परीक्षाएं शुरु हो चुकी हैं जबकि विभाग द्वारा विद्यालयों को कापी पेपर के मद में कोई बजट जारी नहीं किया गया है । बिना बजट अध्यापक कापी पेपर की व्यवस्था सत्र परीक्षा हेतु कैसे व कहाँ करें इसको लेकर शिक्षकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है । क्या विभाग के पास परीक्षा कराने हेतु बजट का टोटा है या यूँ ही गैर जिमेदारीपूर्ण परिस्थितयों में परीक्षाएं आयोजित कर दी गयी हैं इसका जबाब देने वाला कोई नहीं है । कागजी घोड़ा दौड़ाने में बेसिक शिक्षा परिषद को तो महारत हासिल है परन्तु जमीनी हकीकत कुछ अलग ही है । एक तरफ विभाग शिक्षकों के ऊपर नामांकन बढ़ाने हेतु दबाब डाल रहा है दूसरी तरफ जो बच्चे नामांकित हैं उनकी परीक्षा हेतु विभाग के पास कोई बजट नही है , आखिर इन खामियों व अव्यवस्थाओं के बीच बेसिक शिक्षा परिषद की नैया कैसे पार लगेगी अपने आप में यक्ष प्रश्न बना हुआ है । पूरे मामले पर जानकारी लेने के लिए जब संवाददाता ने बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार से फोन पर बात कर जानकारी लेना चाहा तो कई बार फोन करने के बाद भी उनका फोन नहीं उठा ।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button