देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

अहीरवाल की बेटी होने के अलावा उसके परिवार का अटेली से गहरा रिश्ता- आरती राव

गांव नांगल में हिमाचल के स्पेशल सेबों से तोला गया आरती राव ने अटेली के पूर्व विधायक सीताराम यादव व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया

 

(सतीश कुमार शर्मा)

 

नारनौल 16 सितम्बर

केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की पुत्री व भाजपा की अटेली से प्रत्याशी आरती सिंह राव ने विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर वोटों की अपील की। जनसंपर्क के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा रामपुरा हाउस के समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया। वही गांव नांगल में हिमाचल के स्पेशल सेबों से तोला गया।

             *अटेली के निवर्तमान विधायक सीताराम यादव विशेष रूप से उनके साथ रहे। उन्होंने जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत गुढ़ा, रसुलपुर, चेलावास, मोहनपुर, नांगल, इसराणा, रामबास, ढ़ाणा, मानपुरा, मोड़ी आदि गांवों में जनसंपर्क किया। अपने संबोधन में आरती राव ने कहा कि वह अहीरवाल की बेटी है तथा उनके परिवार का अटेली से गहरा तालुक है। उनके पिता राव इंद्रजीत सिंह महेंद्रगढ़ लोकसभा से दो बार सांसद रहने के अलावा उनके दादा स्व. राव बिरेंद्र भी यहा के प्रतिनिधि रहे है।*

            वर्ष 2009 में परिसीमन के बाद महेंद्रगढ़ को अहीरवाल से अलग कर दिया था, इसलिए उनके पिता को गुरूग्राम जाना पड़ा। उन्होंने 13 जुलाई को अटेली में हुई जनसभा में अटेली को अपनी पहली पंसद बताया था। यहां की जनता के द्वारा दिए गए सम्मान एवं स्नेह के कारण ही वह यहा से चुनाव लड़ रही है। जनसंपर्क के दौरान उन्हें अपार समर्थन मिल रहा है। चंडीगढ़ को अटेली में ला कर यहा का सर्वांगीण विकास किया जाएगा। विधानसभा के दोनों कस्बों अटेली व कनीना में स्थायी ऑफिस बना कर यहा के लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा।

           *निवर्तमान विधायक सीताराम यादव ने कहा कि 2019 के चुनावों में भाजपा हाईकमान व राव सहाब के चलते उसके जैसे साधारण कार्यकर्ता को चंडीगढ़ तक पहुंचने का मौका मिला। आने वाली 5 अक्टूबर को आरती राव के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोट करे। भाजपा ने अपने 10 साल के कार्यकाल में अहीरवाल क्षेत्र में विकास के कार्य किये। इस मौके पर अटेली के पूर्व विधायक सीताराम यादव, भोजावास मंडल प्रधान सुरेश प्रधान, जयप्रकाश ककराला चेयरमैन, सतीश कुमार कानूनगो, नायब तहसीलदार नेतराम, पार्षद सतपाल पाथेड़ा, विधानंद लांबा, हनुमान सेहलंगिया, जेपी कोटिया, अशोक चेयरमैन,डिपंल जांगड़ा सरपंच, धर्मबीर सरपंच कोटिया, अजय सरपंच करीरा सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।*

 

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button