देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

बांठिया ने गणपति मंदिर में की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

बालोतरा।

    भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना की।

        भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने शनिवार को गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर शहर के पचपदरा रोड़ स्थित गणेश मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र सहित देश मे अमन चैन व खुशहाली की कामना की।उसके बाद डोली गांव में गणपति महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर पूजा अर्चना की।इस दौरान बांठिया ने विभिन्न गांवों में जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सवांद करते हुए सदस्यता अभियान के तहत भाजपा के सदस्य बनाये व कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगो को सदस्य बनाने का आव्हान किया।उसके बाद बांठिया ने जोधपुर में गणेश मंदिर में पूजा अर्चना की।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button