ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा
भाजपा चुनाव की तारीख बदलवा सकती है लोगों का मन नहीं-सरपंच अतेंद्र यादव
हरियाणा मे प्रचण्ड बहुमत के साथ कांग्रेस सरकार बनेगी-अतेंद्र यादव

नारनौल 4 सितम्बर
सतीश कुमार शर्मा
विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और टिकट के प्रबल दावेदार सरपंच अतेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा चुनाव की तारीख तो बदलवा सकती है, किन्तु लोगों का मन नहीं बदलवा सकती। प्रदेश की जनता ने ये मन बना लिया है कि कांग्रेस की सरकार को लाना है। सरपंच अतेंद्र यादव आज नारनौल क्षेत्र मे अपना जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों से रूबरू हुए व उनके साथ क्षेत्र के अनेक पंचायतो के सरपंच भी मौजूद थे। उन्होंने सभी ग्रामीणों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों और घोषणा पत्र से भी अवगत करवाया। सभी जगह पर सरपंच अतेंद्र यादव का जोरदार स्वागत हुआ।
*उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते प्रदेश के सभी वर्ग नाखुश है और इस सरकार को जल्द से जल्द चलता करना चाहते है, इतना ही नहीं भाजपा ने देश ओर प्रदेश मे अपनी नीतियों से जनता को बुरी तरह से परेशान किया है। इन सभी बातो को देखते हुए अब जनता ने भी पक्का मन बना लिया है कि कांग्रेस सरकार को लाना है। सरपंच अतेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गो को साथ मे लेकर चलने वाली पार्टी है और बिना भेदभाव के काम करती है। इतना ही नहीं सभी वर्गो का भला भी कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे सत्ता परिवर्तन निश्चिंत है और कांग्रेस पार्टी कम से कम 80 सीटें लेकर सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस सरकार बनने के बाद प्रदेश मे खुशहाली का नया दौर शुरू होगा और प्रदेश विकास की ओर आगे बढ़ेगा।*

Subscribe to my channel


