बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
रोटरी क्लब के शपथ ग्रहण समारोह में डॉ. रूमा देवी ने नारी शक्ति की महत्ता पर किया प्रकाश

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
विषम परिस्थितिया एवं चुनौतियां ही स्वर्ण की तरह जीवन को निखारने में महत्वपूर्ण योगदान देती है उक्त विचार रोटरी क्लब के शपथ ग्रहण समारोह में नारी शक्ति सम्मानित रूमा देवी ने व्यक्त किए। द ज्यूरी रिसॉर्ट में रोटरी क्लब द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नेशनल अवॉर्डी, ब्रांड एंबेसडर डॉ रूमा देवी ने कहा कि नारी में असीम शक्ति है वह अपने साहस, पुरुषार्थ, स्वालंबन के साथ कार्य करें कोई भी विषम परिस्थिति बाधक नहीं बन सकती, बल्कि उसमें भी निखार करके वह आगे बढ़ सकती है बालोतरा जिले में भी नारी शक्ति को स्वावलंबन के क्षेत्र में जोड़ने का आहवन किया, एवम अपने जीवन काल के संस्मरण सुनाए। विशिष्ट अतिथि आयकर अधिकारी शान्तिचंद लोढ़ा ने कहा कि रोटरी क्लब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है एवं रोटरी क्लब बालोतरा के कार्य सराहनीय है। रोटरी क्लब विशिष्ट अतिथि शपथ ग्रहण अधिकारी रोटरी सह प्रान्त पाल राधेश्याम शर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक सुराना ,सचिव संजय सिंघवी एवं कार्यकारिणी तथा नए सदस्यों को शपथ दिलाने के साथ ही कि रोटरी क्लब बालोतरा हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है अपने के सदस्यों की वृद्धि में भी 25% से अधिक वृद्धि उन्होंने कर दी है अब उन्हें उसे महिला सदस्यों को भी रोटरी में जोड़ना चाहिए। पूर्व प्रांतपाल आशीष देसाई ने इस वर्ष कीअंतरराष्ट्रीय थीम *मैजिक ऑफ रोटरी* पर सारगर्भित प्रसारण किया गया। पूर्व अध्यक्ष कैलाश गर्ग ने स्वागत भाषण में सभी के द्वारा सहयोग के लिए आभार जताया, पूर्व सचिव भारत भंसाली ने रोटरी सेवा कार्यकाल 2023_ 24 में किए गए कार्यों की प्रगति प्रतिवेदन को प्रस्तुत किया एवं रोटरी में विशेष योगदान देने वाले दानदाताओं तथा रोटरी फाउंडेशन में योगदान देने वाले सदस्यों का सम्मान किया गया। बेस्ट रोटेरियन का सम्मान विमल मालवीय को प्रदान किया गया
रोटरी प्रांत पाल मेहुल राठौड द्वारा प्रदत बेस्ट प्रेसिडेंट अवार्ड कैलाश गर्ग ,बेस्ट सचिन अवार्ड
भरत भंसाली, बेस्ट सह प्रान्तपाल अवार्ड डॉ खुशाल खत्री और बेस्ट रीजनल कोऑर्डिनेटर अवार्ड सीए ओम प्रकाश बांठिया को प्रदान किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक सुराना में अपने कार्यकाल में सब के सहयोग के साथ में फेलोशिप, मेडिकल कैंप सहित कई आयोजन करने की बात कही। सचिव संजय सिंघवी ने 1 जुलाई से प्रारंभ हुई सेवा कार्यों में विशाल ब्लड बैंक, गौ माता की सेवा, सघन वृक्षारोपण सहित कार्यों की जानकारी के साथ ही भावी योजनाएं प्रस्तुत की। पूर्व सह प्रान्त पाल ओम प्रकाश बांठिया ने डॉ रूमा देवी का परिचय प्रस्तुत करते हुए कहा कि उन्होंने नारी शक्ति को ऊंचाइयां प्रदान की है, महिला वर्ग को आत्म विश्वास,स्वालंबन एवं एक विजन और मिशन के साथ सभी महिलाओं को राष्ट्र निर्माण आत्मनिर्भर बढ़ाने एवं सक्रियता से कार्य करने का, भारतीय संस्कृति का सम्मान करते हुए, अपने कौशल विकास से *महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सर्वोच्च नारी शक्ति के सम्मान* से गौरव प्राप्त किया है। पूर्व सह प्रांत पाल प्रमेन्द्र बाफना ने अध्यक्ष अशोक सुराणा का परिचय देते हुए उनके बहु आयामी व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला , पूर्व सह प्रांतपाल राजेश सुराणा ने सारगर्भित सन्देश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों एवं रोटरी के सदस्यों ने परिवार सहित बड़ी संख्या में भाग लिया । कार्यक्रम का सफल संचालन प्रमेन्द्र बाफना ने किया एवं प्रार्थना मनीष सालेचा ने प्रस्तुत की।

Subscribe to my channel


