बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

सदस्यता अभियान को लेकर सभी कार्यकर्ता करेंगे अपना लक्ष्य निर्धारित : पुनिया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

 भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा द्वारा सदस्यता अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला बालोतरा में आयोजित हुई।

प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु की अध्यक्षता में बालोतरा में लघु उद्योग मंडल भवन में कार्यशाला आयोजित हुई जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश मंत्री विजेंद्र पुनिया ने कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान को लेकर विशेष जानकारी प्रदान की।

 जिला मिडिया प्रभारी धर्मेंद्र दवे ने कहा कि कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित करके जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा द्वारा राष्ट्र गीत गाकर किया गया।

कार्यक्रम में जिला प्रभारी राजेंद्र बोराणा,जिला अध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु,पूर्व विधायक कानसिंह कोटड़ी,गुड़ामालानी प्रधान बिजलाराम,सभापति सुमित्रा जैन,पूर्व जिला अध्यक्ष महेश बी चौहान, जिला महामंत्री सुखराम विश्नोई,नगर मंडल अध्यक्ष कांतिलाल हुंडिया व सदस्यता अभियान के जिला संयोजक मालाराम बावरी ने सम्बोधित किया।

प्रदेश मंत्री पुनिया ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर राष्ट्रीय स्तर से मंडल स्तर तक कार्यशाला आयोजित की जाएगी जिसमें सक्रिय सदस्य बनने के लिए निश्चित लक्ष्य का निर्धारण किया जाएगा।भाजपा से जुड़ने के लिए कई सदस्य गंभीर है लेकिन उनको प्रक्रिया की जानकारी नहीं है। आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनितिक पार्टी है। भाजपा के सिद्धांत से हर कोई प्रभावित है और भाजपा से जुड़ने के लिए लोग निरंतर संपर्क कर रहे है हम सब की जिम्मेदारी है कि सदस्यता अभियान के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति के साथ प्रक्रिया को साझा करे व ज्यादा से ज्यादा सदस्य जोड़े जाए।

विधायक अरुण चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के इस अभियान से संगठन मजबूत होगा हम सभी को इसमें सक्रियता से भाग लेना होगा।

जिला अध्यक्ष राजगुरु ने कहा कि जिले स्तर की इस कार्यशाला के बाद प्रत्येक मंडल पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा सदस्यता अभियान की जिला टोली द्वारा बूथ स्तर तक प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी व कार्यकर्ता आमजनता को भी भाजपा से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

जिला प्रभारी राजेंद्र बोराणा ने बताया कि जिला टोली के साथ प्रत्येक जनप्रतिनिधि प्रत्येक संगठन व मोर्चा के पदाधिकारी भी इस अभियान में जिम्मेदारी से सहयोग करेंगे भाजपा से जुड़ने वाले लोगो की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है कार्यकर्ता घर घर गांव गांव में संपर्क अभियान के माध्यम से नवीन सदस्य को जोड़ने का कार्य करे ये हम सबका दायित्व है।इस अवसर जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष व पदाधिकारी सहित पार्षद,कार्यकर्ता व सदस्य उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button