देशधर्मपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशराज्यशिक्षा
रक्षाबंधन को सही अर्थों में मनाने की है आवश्यकता
मर्यादाओं की रक्षा करना ही है, सच्चा रक्षाबंधन पवित्रता की रक्षा करना ही है सच्चा रक्षाबंधन – ब्रह्माकुमारी बहन जी

मध्य प्रदेश पन्ना
लोकेशन=पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
रक्षाबंधन का पावन पर्व ब्रह्माकुमारी विद्यालय में बड़े ही उमंग उत्साह से मनाया गया। बहन जी ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए एवं रक्षाबंधन का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि यह रक्षाबंधन एक विशाल हृदय व विशुद्ध भावनाओं से जुड़ा त्यौहार है। परंतु आज छोटी सी सीमा में बंद कर रह गया है। हम सभी एक पिता की संतान आपस में भाई-बहन है।
आगे आपने कहा कि बदलते परिवेश तथा भौतिकता की चकाचौंध ने एवं मनुष्य की बदलती शैली और पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव ने इस पवित्र पर्व को धूमिल कर दिया है अब तो केवल एक औपचारिकता भर निभाई जाने लगी है। रक्षा सूत्र बांधने के बजाय कीमती और फैशन डिजाइन नें उनका स्थान ले लिया है परंतु उसमें आध्यात्मिक शांति, प्रेम, मर्यादा की शक्ति समाप्त हो गई है अब तो केवल परंपरा के नाम पर बहन भाई के हाथ में राखी बांध देती है।
➡️ *रक्षाबंधन को सही अर्थों में मनाने की आवश्यकता है–*
रक्षा बन्धन कोई रस्सी के कच्चे धागों से बन्धने वाला बन्धन नहीं है। यह धागा; जीवन की मान-मर्यादा व बहन-भाई के निःस्वार्थ प्यार का प्रतीक है। बहन की सुरक्षा के लिए प्राणों का बलिदान करना पड़े तो भी पीछे नहीं हटने का यह प्रण है। परन्तु आम तौर पर सभी लोग इस त्यौहार को लौकिकता व स्थूल बन्धन के रूप में मनाते हैं। इस राखी में कुछ आध्यात्मिक रहस्य छुपे हुए हैं। इसी दिन हर *एक बहन अपने भाई के ललाट पर तिलक* लगाती है। यह आध्यात्मिकता में *आत्म-स्मृति का तिलक* है। क्योंकि आत्मा के रहने का स्थान भी तो भ्रृकुटी के बीच में है। आत्मा तो अजर-अमर-अविनाशी है। देह विनाशी है। तिलक लगाते समय बहन, भाई को स्मृति दिलाती है कि तुम अपने जीवन का दैवी गुणों से श्रृंगार कर सदैव इस संसार में अमर रहो।
*दूसरा* , तिलक लगाने के बाद बहन, *भाई का मुख मीठा* कराती है अर्थात कुछ-न-कुछ मिठाई खिलाती है। इसका *आध्यात्मिक रहस्य* है तुम्हारे *मुख से सदैव मीठे बोल* निकले और तुम सदैव दूसरों को मीठे बोल की मिठाई बाँटते रहो।
*तीसरा, बहन भाई की कलाई पर राखी* बांधती है। इसका आध्यात्मिक रहस्य है-अपनी आत्मा के अन्दर विकारवश जो भी बुराइयाँ हैं उन्हें समाप्त करना।
तो आइये, हम सब मिलकर आज सच्ची-सच्ची राखी के पावन पर्व के महत्व को समझ कर इस त्यौहार को मनायें।
इसी तारतम्य में रक्षाबंधन के उपलक्ष में अनेक जगह रक्षा सूत्र बांधा जा रहा है एवं प्रतिज्ञा कराई जा रही है। इस मौके पर बहन जी ने माननीय श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, विधायक पन्ना, श्री सुरेश कुमार, कलेक्टर पन्ना, श्री सांई एस थोटा, पुलिस अधीक्षक, श्रीमती आरती सिंह, एडिशनल एसपी, श्री संघ प्रिय, सीईओ, श्री रोहित मिश्रा, टीआई, श्रीमती दुर्गा त्रिपाठी, वृद्धाश्रम में सभी वरिष्ठ नागरिकों को, एवं जिला जेल में जेलर साहब सहित सभी कैदियों भाइयों को रक्षा सूत्र बांधा गया।

Subscribe to my channel


