उत्तर प्रदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़सोनभद्र

मटके से किया गया रुद्राभिषेक

श्रावण मास भर चलेगा रुद्राभिषेक कार्यक्रम और सुनाई जा रही शिवपुराण कथा  - रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में किया गया है आयोजन

ब्यूरो चीफ राम सुदीन सोनभद्र

 

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में श्रावण मास में चौथे सोमवार को मटके से रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान समूचा शिव मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया। यह कार्यक्रम समूचे सावन माह तक चलेगा। इसके अलावा प्रतिदिन शिवपुराण कथा श्रवण कराई जा रही है।

सावन माह में चौथे सोमवार को रेवती तिवारी, अनुराधा त्रिपाठी अनुभव पाठक, आयुष मोदनवाल, आदित्य मोदनवाल, अर्चना कौर, जसमीत कौर, अभिषेक सोनी, निधु कुमारी, प्रीति गुप्ता, साक्षी गुप्ता, प्रीति शुक्ला, शीतल कुमारी, सुनीता कुमारी, नीरू शर्मा, माया शर्मा, चिंता मौर्या, परमानंद मौर्य, बिनीत गुप्ता, सपना मिश्रा, सोनू वर्मा, शैल कुमारी, सावित्री, बदामी देवी, सरस्वती देवी, संजय गुप्ता, पूनम गुप्ता, अंजू गुप्ता, सीता अग्रवाल, कलावती देवी, गीता मिश्रा, सावित्री देवी कंचन मिश्रा, सुभराम महाराज, मुन्ना बाबा, इंद्रावती पांडेय, विमला देवी, कृष्णावती, करुणा सिंह, राजपति को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधे कृष्ण तिवारी ने रुद्राभिषेक पूजन कराया। सभी भक्तगणों द्वारा श्रृंगी के बजाय मटके से एकसाथ आभिषेक किया गया। इस तरह का अभिषेक पहली बार हुआ है। इसके अलावा हारमोनियम, ढोलक , झांझ के साथ शिवजी का भक्तिगीत, कजली अनुराधा त्रिपाठी और अनुभव पाठक के जरिए गाया गया। इस दौरान सभी लोग भक्तिगीत सुनकर भाव विभोर हो गए।

 भिक्षुक रमाशंकर गिरी उर्फ भिखारी बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके अलावा उनके द्वारा प्रतिदिन शिवपुराण कथा श्रवण कराई जा रही है। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button