बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षास्वास्थ्य
शांति निकेतन स्कूल में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन:730 विद्यार्थियों की स्वास्थ्य की हुई जांच

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
विद्यालय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अयूब के. सिलावट ने बताया कि शांति निकेतन स्कूल में स्कूल के विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय फ्री हेल्थ चेकअप कैंप व फ्री हेल्थ अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया जाएगा l लगभग 730 छात्र-छात्राओं और 35 शिक्षक कर्मियों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक सुझाव दिए।
कैंप का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष पूजा अर्चना कर तथा स्कूल मेडिकल हॉल का शुभारंभ डॉ. गौतम जीनगर एम डी फिजिशियन, राजकीय नाहटा जिला चिकित्सालय बालोतरा, डॉ. हितेश सिंगल, ऑर्थोपेडिक और एलिजारोव सर्जन, बाबा रामदेव हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर बालोतरा तथा डॉ. उमा चौधरी, डेंटल सर्जन, बिश्नोई हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर बालोतरा,विद्यालय सचिव ओम प्रकाश चोपड़ा, ट्रस्टी प्रकाश बालड़, रोटेरियन महेंद्र चोपड़ा, निर्मल बालड़ और प्राचार्या सुधा मदान द्वारा रिबन काटकर किया गया l
डॉक्टर टीम छात्र-छात्राओं को हेल्थ चेकअप और उन्हें फ्री हेल्थ टिप्स की जानकारी भी दी गयी l बच्चों के दैनिक दिनचर्या में होने वाले विभिन्न प्रकार के क्रियाकलापों के बारे में अवगत कराया l स्वच्छता का महत्व और पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया l इन विशेषज्ञों ने शुरुआती लक्षणों को पहचानने और स्वास्थ्य को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के बारे में अपनी अंतर्दृष्टि प्रदान की, जिससे निवारक देखभाल पर जोर दिया गया। सचिव ने अपने संदेश में कहा कि बच्चे आने वाले कल का भविष्य हैं। उनका अच्छा स्वास्थ्य ही हमारा कल सुधारेगा। इसलिए प्रबंधन की ओर से ये पहल की गई है।
विद्यालय सचिव ओम प्रकाश चोपड़ा ने कहा यह शिविर केवल एक चिकित्सा कार्यक्रम नहीं था; यह आशा और स्वास्थ्य की एक किरण थी, जो इस भावना को प्रतिध्वनित करती है कि “जिसके पास स्वास्थ्य है उसके पास आशा है, और जिसके पास आशा है उसके पास सब कुछ है।” l
प्राचार्या सुधा मदान ने कैंप में पहुंचे डाक्टरों का विशेष तौर पर बच्चों का चेकअप करके बच्चों को जागरूक करने के लिए उनका धन्यवाद किया। कहा कि विद्यार्थी और स्टाफ के स्वास्थ्य हेतु सजग हैं और आगे भी इस तरह के आयोजन स्कूल में करवाए जाएंगे। बताया कि स्कूल द्वारा इन विद्यार्थियों को एक स्वास्थ्य कार्ड भी दिया गया है जिसके द्वारा विद्यार्थी किसी भी बीमारी से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श ले सकेंगे।
ट्रस्टी प्रकाश बालड़ ने स्कूल के इस कदम की सराहना करते हुए इसे एक अनुपम पहल बताया। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। हाल के वर्षों में, अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में निवारक देखभाल के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ रही है। इस निवारक देखभाल का एक पहलू नियमित स्वास्थ्य जांच है। स्कूल की ओर से बच्चों को तंदुरुस्त रखने के लिए इस प्रकार के मेडिकल कैंप का आयोजन आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
विद्यालय प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर शरद गोयल ने बताया की इस कार्यक्रम का महत्व यह है कि यह छात्रों के स्वास्थ्य व विकास के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है l जांच के माध्यम से छात्रों के स्वास्थ्य स्थिति का नियमित निगरानी करने व सही समय पर समस्याओं का पता लगाने का मौका प्रदान करता है। यह छात्रों को स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में मदद करता है साथ ही सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करता है, जिससे वे स्वस्थ जीवनशैली में जीवन जी सकें l

Subscribe to my channel


