देवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशस्वास्थ्य
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवेंद्रनगर से महेश कुमार बाल्मिक हुए सेवानिवृत कि गई आत्मीय बिदाई

मध्य प्रदेश पन्ना
लोकेशन=देवेंद्रनगर
रिपोर्टर=आशीष जैन
आज दिनांक 31 जुलाई 2024 को सीएससी देवेंद्रनगर के होन हर स्वीपर महेश कुमार बाल्मीक को मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अभिषेक जैन द्वारा सम्मान पत्र एवं शाल श्रीफल देकर किया सम्मानित डॉ जैन द्वारा बताया गया कि श्री महेश कुमार ने हमारी संस्था के लिए अनेकों काम किए हैं इनका बहुत बड़ा योगदान रहा है जिसके कारण हमारा अस्पताल स्वच्छता की ओर प्रमाण पत्र हासिल कर चुका है एवं nqas एवं कायाकल्प जैसे पुरस्कार भी इन्हीं के कार्यों के द्वारा मुझे प्राप्त हुए हैं इन्होंने साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा है और संस्था के प्रभारी के आदेशों का तत्काल प्रभाव से पालन भी किया गया है इन्होंने इस संस्था में 32 साल की सेवाएं दी हैं इन्होंने साफ सफाई के साथ-साथ पोस्टमार्टम केश भी बहुत अच्छे तरीके से किए हैं इनके द्वारा लगभग हजारों पोस्टमार्टम किए हैं यह पोस्टमार्टम करने के लिए इस संस्था में अकेले थे अतः इनका इस संस्था में बैंड बाजा के साथ सम्मान के साथ बुलाया गया और उनका पूर्ण सम्मान करके डॉक्टर जैन ने अपनी गाड़ी से उनको घर ले जाकर के छोड़ और डां जैन द्वारा कहा गया की यह संस्था आपके कार्यों से हमेशा आभारी रहेगी एवं सम्मानित करते हुए आपके उज्जवल भविष्य एवं सुख में स्वस्थ जीवन की प्रभु से कामना की गई इसी के साथ उनकी विदाई की गई इस संस्था में विदाई के समारोह स्वास्थ्य विभाग के समस्त कर्मचारी कमलेश प्रजापति, एमटीएस अमोल मानके, कौशल प्रसाद बागरी, संध्या सिंह, बीपीएम स्टाफ नर्स एवं सभी कर्मचारी उपस्थित रहे

Subscribe to my channel


