अपराधपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

सलेहा पुलिस ने एक और लूट के आरोपी को किया गिरफ्तार_

मध्य प्रदेश पन्ना

लोकेशन=सलेहा

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

 सलेहा थाना प्रभारी सरिता तिवारी के नेतृत्व में सलेहा पुलिस बल ने लूट के चार आरोपीयों को बीते दिन गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था जहां न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया था।लूट की घटना के फरार पांचवें आरोपी को सलेहा थाना प्रभारी सरिता तिवारी ने पुलिस बल के साथ दबिश देकर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है लूट की घटना करने वाला पांचवां आरोपी भी ग्राम भाटिया थाना सालेहा का रहने वाला है जिसकी उम्र लगभग 20 वर्ष बताई गई है

10 जुलाई को रात्रि 8.45 में भिटारी के पास देवेंद्रनगर व्यापारी के मुनीम से चार लाख की लूट हुई थी। लूट की घटना को पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे जिसके परिपालन में सलेहा थाना प्रभारी ने आरोपीयों की तलाश जारी की थी। थाना प्रभारी सरिता तिवारी एएसआई शेवेन्द सिंह थाना सलेहा के समस्त स्टाप ने लूट के आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है पुलिस अधीक्षक ने उक्त मामले का खुलासा करने वाले पुलिस साइबर सैल एवं सलेहा पुलिस को पुरस्कृत करनी कि घोषणा की है

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button