खेलदेवेंद्रनगरदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षा

रेनबो पब्लिक स्कूल के चार छात्रों का संभाग लेवल वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में हुआ चयन

मध्य प्रदेश पन्ना

लोकेशन=देवेंद्रनगर

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

 

 

वार्षिक खेल कैलेंडर 2024 के अनुसार पन्ना जिले में स्कूली खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। 26 जुलाई 2024 को खेल कैलेंडर अनुसार 14, 17 एवं 19 वर्ष बालक की वेट लिफ्टिंग की प्रतियोगिता आयोजित की गई। वेट लिफ्टिंग की तीनों वर्ग की प्रतियोगिता नजरबाग मैदान पन्ना में संपन्न हुई। जिला स्तरीय आज की प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ी ने अपने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए संभाग के लिए अपनी दावेदारी पक्की की है। *रेनबो पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जूनियर एवं सीनियर दोनों वर्गों में अपनी दावेदारी पक्की की* और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चार बच्चों का संभाग लेवल *वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता* में चयन हुआ *जिसमें विद्यालय के भूतपूर्व छात्र रहे स्पर्श सिसौदिया (नेशनल प्लेयर) एवं विशेष सहयोग सुखपाल सिसोदिया (नेशनल प्लेयर) द्वारा बच्चों को ट्रेनिंग दी गई और उन्हें इस उपलब्धि तक पहुंचाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।*

     *रेनबो पब्लिक स्कूल देवेंद्र नगर के इन विद्यार्थियों ने संभाग स्तर के लिए अपनी दावेदारी की पक्की*

 *1. आर्यन कुशवाहा 60 Kg भार वर्ग (जूनियर वर्ग)*

 *2. पीयूष नायक 56kg भार वर्ग (जूनियर वर्ग)*

 *3. विवान सोनी 47kg भार वर्ग (सीनियर वर्ग)*

*4. प्रिंस सिसोदिया 67kg भार वर्ग (सीनियर वर्ग)*

विद्यालय के वंश सिसोदिया, सतपाल सिसोदिया, आयुष, जयदीप सिंह इन बच्चों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

खेलो इंडिया खेलो एमपी, खेलो पन्ना की तर्ज पर पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष के प्रारंभ में ही पन्ना में *जिला शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश खरे* के कुशल निर्देशन में लगातार खेलो का आयोजन किया जायेगा। इन खेलो की जिला स्तरीय प्रतियोगिता के बाद संभाग स्तरीय वेट लिफ्टिंग की प्रतियोगिता का आयोजन होगा, आज की प्रतियोगिता के *संयोजक विकासखंड खेल प्रभारी पहलवान सिंह, निखिल सोनी (नेशनल प्लेयर) और श्री राजेश मिश्रा जिला क्रीड़ा अधिकारी उपस्थित रहे।*

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button