ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा
बजट से जनता को कोई राहत नहीं-सरपंच अतेंद्र यादव

नारनौल 23 जुलाई (सतीश कुमार)
नारनौल विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और सरपंच एसोसिएशन सोसिएशन के प्रधान सरपंच अतेंद्र यादव ने कहा है कि देश की वित्त मंत्री ने आज जो बजट पेश किया है, उससे लगता है कि ये बजट नहीं बल्कि सरकार बचाओ योजना लग रही है। बिहार और आंध्र प्रदेश को फंड आवंटन किया गया है, क्योंकि इन राज्यों के मुख्यमंत्रीयों से मोदी की सरकार चल रही है।
*उन्होंने कहा कि हरियाणा, महाराष्ट्र ओर झारखण्ड मे भी चुनाव होने वाले वाले है और यहां कुछ भी नहीं दिया गया। भाजपा ने यहां पहले ही हार मान ली है। उन्होंने इस बजट को निराशाजनक बताते हुए कहा कि इस बजट से जनता को कोई राहत नहीं मिली है।*

Subscribe to my channel


