देशधर्मपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

सावन के पहले सोमवार को गुनौर विधायक राजेश वर्मा पहुंचे सिद्धनाथ आश्रम दर्शन कर बाटी खिचड़ी

मध्य प्रदेश पन्ना

लोकेशन=पन्ना

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

 

 

सिद्ध नाथ शिवालय यह प्राचीन शिवलिंग है यहां पर भगवान श्री राम आए हुए थे और महाऋषि अगस्त मुनि का आशीर्वाद प्रदान कर भगवान शिव की पूजा आराधना एवं प्राण प्रतिष्ठा की गई थी शिव मूर्ति के दर्शन कर एवं जलाभिषेक करने से सभी की मनोकामना पूर्ण होती है।सलेहा समीपस्थ ग्राम पंचायत कुलगवां मडैयन अन्तर्गत रामपथ गमन तीर्थ क्षेत्र अगस्त मुनि आश्रम में शाबन के प्रथम सोमवार को गुनौर विधायक राजेश वर्मा पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक कर दर्शनार्थियों को खिड़की प्रसाद का वितरण किया गया , और तीर्थ स्थल पर पौधारोपण किया।इस दौरान राजेश वर्मा द्वारा कहा गया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा रामपथ गमन तीर्थ क्षेत्र से जुड़े हुए सभी स्थलों का समुचित विकास किया जा रहा है, इसी तरह गुनौर विधानसभा अंतर्गत जो भी स्थल चिन्हित किए गए हैं उनमें से यह अगस्त मुनि आश्रम भी है जहां पर भगवान राम आए हुए थे और यहां के समुचित विकास के लिए खजुराहो सांसद वी डी शर्मा के सहयोग से संस्कृतिक एवं पर्यटन विभाग के साथ अन्य मदों से यहां पर लगभग 6 करोड़ रुपए से अधिक का कार्य किया जा रहा है जो यह तीर्थ विकसित होकर हजारों श्रद्धालुओं का आस्था का केंद्र बनकर तैयार हो रहा है ।और यहां पर हजारों की तादाद में पर्यटक भगवान शिव एवं रामपथ गमन तीर्थ स्थल के लिए आएंगे और यह क्षेत्र आस्था का केंद्र बनकर तैयार हो रहा है। गुनौर विधायक के साथ पूर्व जिला *अध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया,मंडल अध्यक्ष हरेंद्र त्रिपाठी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष चंदन सपेरा गुन्नौर, सरपंच, कमलेश यादव , सचिव,पवन शर्मा*, सहित अन्य गांवों के लोग उपस्थित थे।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button