ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

भाजपा की झूठ और फरेब की राजनीति से जनता ने किया किनारा-अतेंद्र यादव वरिष्ठ कांग्रेसी नेता

नारनौल हो सर्वश्रेष्ठ अपना" इस सपने को साकार करने के लिए राजनीति मे आया हूं- सरपंच अतेंद्र यादव

 

नारनौल 22 जुलाई (सतीश कुमार)

 

नारनौल से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ओर सरपंच एसोसिएशन के प्रधान एवं प्रसिद्ध समाजसेवी सरपंच अतेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल मे व्यापारियों, मजदूरों ओर किसानो के हितो का पूरा ध्यान रखा जाता है। किसानो की भलाई करने मे कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी। सरपंच अतेंद्र यादव आज गांव शोभापुर, भूषण कलां ओर नोरंगपुरा मे घर-घर कांग्रेस, हर-घर कांग्रेस अभियान चलाकर ग्रामीणों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने मंदिर मे मत्था टेककर आशीर्वाद भी लिया।

            *सरपंच अतेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस को सत्ता मे आते देख भाजपा ईडी का सहारा लेकर कांग्रेस के नेताओं को परेशान कर रही है, किन्तु कांग्रेस के नेता ओर कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है। सरकारी एंजेसियो का दुरूपयोग करना लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज मे विकास ओर प्रदेश की भलाई पर ध्यान दिया जाता था और भाजपा डर और भय दिखाकर तानाशाही करती है।*

         उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता अब भाजपा की झूठ ओर फरेब की राजनीति को समझ चुकी है और बहकावे मे आने वाली नहीं है। सरपंच अतेंद्र यादव ने कहा कि वो जनसेवा करने के लिए राजनीति मे आए है और नारनौल का विकास सर्वश्रेष्ठ हो, ये उनका सपना है।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button