देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा
विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव के पुत्र उमेश यादव का निधन

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
नारनौल। विधानसभा नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव के इकलौते पुत्र उमेश यादव (45) का निधन हो गया है। वे 6 माह से लीवर की समस्या से ग्रस्त थे। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार अटेली विधानसभा के उनके पैतृक गांव बजाड़ में दोपहर 12 बजे किया गया। दाह-संस्कार में प्रदेश सरकार में मंत्री डा. अभय सिंह यादव, अटेली विधायक सीताराम, पंडित रामबिलास शर्मा के पुत्र गौतम शर्मा, सेवानिवृत आईएएस विनय यादव, सेवानिवृत आईजी सुभाष यादव, पूर्व विधायक रणधीर कापड़ीवास, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित अनेक गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। उनके निधन से चहुंओर शोक की लहर है। उनका देश के कई बड़े अस्तपतालों में भी इलाज हुआ मगर उनको बचाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि उमेश यादव 6 माह से लीवर की बीमारी से परेशान था। उनके दो संतानें हैं। विधायक के बेटे के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने फोन पर शोक जताया है। इसके साथ अनेक सामाजिक संगठनों व राजनेताओं ने भी शोक प्रकट किया है। 2014 से पहले वह कृषि विभाग में एडीओ के पद पर कार्यरत थे। वह रामपुरा हाउस के नजदीकी है। केन्द्रीय राज्यमंत्री व गुड़गांव सांसद राव इंद्रजीत सिंह की सिफारिश पर उन्हें टिकट मिला और उन्हीं के कोटे पर उन्हें मंत्री बनाया गया था। बता दें कि ओमप्रकाश यादव दो योजनाओं से लगातार नारनौल के विधायक है। वहीं इस योजना में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समय मंत्री भी रह चुके हैं। नायब सिंह मंत्रिमंडल में राव इंद्रजीत सिंह की नही चली और ओमप्रकाश की जगह डा. अभय सिंह यादव को मंत्री बनाया गया।
Subscribe to my channel


