ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

भाजपा सरकार ने प्रदेश के युवाओं के साथ किया अन्याय-अतेंद्र यादव वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं प्रधान सरपंच एसोसिएशन नारनौल

नारनौल विधानसभा में" घर घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस" अभियान की करी शुरुआत

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल। 16 जुलाई(सतीश कुमार)

 विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ओर सरपंच एसोसियशन के प्रधान व कांग्रेस टिकट के प्रबल दावेदार सरपंच अतेंद्र यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के युवाओं के साथ घोर अन्याय किया है और पक्की व रैगुलर भर्तियों मे बाहर के युवाओं को शामिल किया जा रहा है।

               *वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अतेंद्र यादव ‘घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस’ अभियान के तहत गांव खत्रीपुर और जाट गुवाना मे ग्रामीणों से रूबरू हो रहे थे। दोनों गांवो मे अतेंद्र यादव का ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से आज प्रदेश की जनता काफ़ी परेशान है और कांग्रेस के शासन को याद करने लगी है। उन्होंने कहा है कि देश और प्रदेश मे भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और केवल जुमलों की सरकार बनकर रह गई।*

           अतेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश मे बेरोजगारी दर निरंतर बढ़ रही है, महंगाई पर कोई लगाम नहीं है, कोई भर्ती सफल नहीं हो रही है। किसान ओर व्यापारी परेशान है। ये सरकार किसी भी मोर्चे पर सफल नहीं है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए जुमलों की ये सरकार प्रदेश की जनता को अब लॉलीपॉप दे रही है। किन्तु प्रदेश की जनता काफ़ी समझदार है और भाजपा के झांसे मे नहीं आने वाली है। अतेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता अब कांग्रेस के शासन को याद करने लगी है। कांग्रेस की नीति लोगों की भलाई करने मे रही है। कांग्रेस की नीतियों से हर वर्ग के लोग सदा खुश रहे है।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button