ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

पत्रकारों की मांग जायज सरकार जल्द करें पूरा-डॉ. मनीष यादव प्रदेश उपाध्यक्ष आप पार्टी

मुख्यमंत्री की उदासीनता 13 जुलाई को केंद्रीय विश्वविद्यालय में पत्रकार संघ का ज्ञापन लेने से किया इनकार-मनीष यादव

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनीष यादव ने सोमवार को लघु सचिवालय में महेंदगढ़ जिला के मीडियाकर्मी द्वारा मीडिया सेंटर खुलवाने की मांग को लेकर दिए जा रहे धरने को अपना सर्मथन दिया। डॉ. मनीष यादव ने कहा कि भाजपा सरकार हठधर्मिता की नीति अपना रहीं हैं। पत्रकार लोगों की आवाज उठाते हैं। लेकिन आज सरकार की खराब नीतियों के चलते मीड़ियाकर्मी भी धरने पर बैठने के मजबूर हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि सरकार आम जनता की समस्याओं को लेकर कितनी गंभीर होगी।

             *डॉ. मनीष यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार महेंद्रगढ़ में मीडिया सेंटर खोला जाना था। करीब एक वर्ष पहले मीड़िया सेंटर का बजट भी जारी कर दिया गया था। लेकिन अभी तक पत्रकारों का मीडिया सेंटर की सौगात नहीं मिल पाई है। मीड़िया सेंटर खोलने की मांग को लेकर पत्रकार कई बार जिला प्रशासन के अधिकारियों से भी मिल चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद भी सरकार व प्रशासन मीड़ियाकर्मियों की बात सुनने को लेकर गंभीर नहीं हैं। 13 जुलाई को केंद्रीय विश्वविद्यालय में पत्रकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से अपनी मांग को लेकर मिलने के लिए पहुंचे थे। लेकिन पत्रकारों को मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया गया। यह काफी गंभीर विषय हैं।*

            डॉ. मनीष यादव ने हरियाणा पत्रकार संघ को अपना सर्मथन देते हुए कहा कि आम आदर्मी पार्टी मजबूती से पत्रकारों के साथ खड़ी हुई हैं। अगर पत्रकारों की मांग को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आम आदर्मी पार्टी पत्रकारों की मांग को पूरा करवाने के लिए आंदोलन भी कर सकती हैं।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button