ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

हरियाणा मे आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का विधानसभा चुनावों मे प्रचण्ड बहुमत प्राप्त करेगी कांग्रेस-सृजन यादव

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

*हरियाणा मे आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का विधानसभा चुनावों मे प्रचण्ड बहुमत प्राप्त करेगी कांग्रेस-सृजन यादव*

कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक रघु यादव के पुत्र सृजन यादव ने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान आज नारनौल हल्के के डोहर कलां, चिंडालिया, बापडोली व अन्य कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं से भी बातचीत की। ग्राम वासियों ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया।

               *इस मौके पर लोगो को संबोधित करते हुए सृजन यादव ने कहा कि कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा कि अब चुनाव में बहुत ही कम समय बच गया है। ऐसे में कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ लग जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव में 10 में से 5 सीट जीतकर हरियाणा में कांग्रेस की लहर चला दी है और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मौजूदा प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करते हुए हरियाणा मांगे जवाब नाम से एक अभियान शुरू किया है। जिसके तहत वे प्रदेश के अनेक हिस्सों में जाएंगे।*

            इस मौके पर उनके साथ सीएचएम नारायण सिंह, रणधीर थानेदार, विजय सिंह, मांगेराम लांबा, रोहन, अभिषेक, अंकित, सचिन, डीलू मास्टर, जलूराम, संदीप व अन्य लोग मौजूद थे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button