ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा
हरियाणा में भाजपा का 10 वर्ष का शासन साबित हुआ स्वर्णिम काल-रामबिलास शर्मा पूर्व शिक्षा मंत्री
*भाजपा की जिला विस्तारित कार्यकारिणी बैठक आयोजित*

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
नारनौल 10 जुलाई
आज भारतीय जनता पार्टी की जिला विस्तारित बैठक बुधवार को स्थानीय रेवाड़ी रोड़ स्थित सीएल फार्म हाउस में आयोजित हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने शिरकत की तथा अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दयाराम यादव व मंच संचालन जिला महामंत्री अमित मिश्रा ने किया। बैठक में पहुंचने पर जिला अध्यक्ष ने मुख्यअतिथि का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया, उसके बाद बैठक की शुरूआत मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर की।
*बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में भाजपा का पिछले 10 वर्षो का शासन स्वर्णिम काल साबित हुआ।*
उन्होंने कहा कि भाजपा के 10 वर्ष अन्य दलों के कई वर्षो के शासन पर भारी साबित हुए। भाजपा की नीतियों ने कमजोर से कमजोर वर्ग को भी आगे लाने का काम किया है। ऐसे में अब यह कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनाने के लिए भाजपा की नीतियों को पूरे जोश एवं उत्साह के साथ जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि केंद्र की तरह हरियाणा में भी जीत की हैट्रिक लगाई जा सकें तथा भाजपा शानसकाल में मिली आमजन हित की योजनाओं की सौगात को जारी रखा जा सकें।
*उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में कहा कि हिंदू समाज सबसे बड़ा समाज है और राहुल गांधी द्वारा हिंदू समाज को हिंसक कहना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संविधान को कुचलकर चार बार संशोधन किया। उन्होंने आपातकाल लागू कर देश में काला अध्याय के नाम से जाना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद सत्र के 136 मिनट के भाषण को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी बार की सरकार आम जन को समर्पित रहेगी।*
पूर्व विधायक नसीम अहमद ने कहा कि संगठन को मजबूत करने हेतु मंडल अध्यक्ष वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर सरकार की जन्म कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नारी वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को 33% आरक्षण देकर नारी सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण फैसला लिया है। पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से मजबूत रहने का आह्वान करते हुए किसी भी संगठन की जीत उसकी मजबृती पर ही निर्भर करती है।
*अटेली विधायक सीताराम यादव ने कहा कि पिछले 10 वर्षो के शासनकाल के दौरान भाजपा सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किए है। चाहे किसान, मजदूर, व्यापारी, आमजन, युवा वर्ग हो। भाजपा ने हर वर्ग का ध्यान रखते हुए उनके योजनाएं क्रियान्वित की तथा उन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, समय-समय पर यह भी सुनिश्चित किया। कार्यकर्ता इन्ही जनहित की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का काम करें।*
इस मौके पर सिंचाई मंत्री डॉ अभय सिंह यादव, जिला प्रभारी गार्गी कक्कड़, पूर्व प्रदेश सचिव एवं गुरुग्राम लोकसभा के इंचार्ज मनीष मित्तल, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा व शिवकुमार मेहता, महामंत्री भवानी सिंह, सत्यव्रत शास्त्री, अजीत कलवारी, लख्मीचंद चौहान, मनीष संघी, भारती सैनी, कमलेश सैनी, सरोज बाला, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मोर्चो के अध्यक्ष, मोर्चो के महामंत्री, मोर्चो व प्रकोष्ठों के संयोजक, मोर्चो के प्रदेश पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।