अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

कोटकासिम पुलिस को मिली सफलता कान्हा पब्लिक स्कूल से चोरी का आरोपी इरसाद मेव गिरफ्तार

संवादाता दीपक शर्मा

 

कोटकासिम पुलिस को मिली सफलता कान्हा पब्लिक स्कूल से चोरी का आरोपी इरसाद मेव गिरफ्तार

★ दिनांक 01-02.03.2024 को कान्हा पब्लिक स्कूल कोटकासिम के परिसर में से अज्ञात चोरों ने समर्सिबल मोटर, कॉपर, जरनेरटर आदि सामान किया चोरी ।

> थाना कोटकासिम पुलिस की गठित टीम व DST टीम ने मिलकर किया अज्ञात चोरों का किया था खुलाशा । दो चोर जुनेद व रफीक हो चुके हैं गिरफ्तार |

★ दिनांक 05.07.2024 को गौपनीय सूचना पर फरार मुल्जिम इरसाद मेव निवासी बेला को हाईवे तिजारा से किया गिरफ्तार | दिनांक 02.03.2024 को परिवादी श्री शशिकुमार यादव पुत्र श्री धर्मसिंह यादव उम्र 46 साल निवासी कान्हडका थाना कोटकासिम हाल निदेशक कान्हा पब्लिक स्कुल कोटकासिम ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट पेश की कि 01 व 2 मार्च 2024 के मध्य रात्रि के समय अज्ञात चोर स्कूल की चारदीवारी के उपर लगे कंटीले तारों की बाड को 2 जगहों से कॉटकर स्कूल के कैम्पस में रखे कंटेनर का लॉक (ताला) तोडकर सर्विस पम्प मोटर सहित, कॉपर तार के बचे हुए टुकडे, समरसेबल मोटर, पुराने समान के अलावा स्कूल की चारदीवारी ( बाउंड्री वॉल ) के पास 7.5 के. वी. ए. जेनरेटर में से अल्टीनेटर भी खोल कर ले गये आदि रिपोर्ट पर धारा 357,480 आईपीसी में दर्ज कर तफ्तीश शुरु की गई । अज्ञात चोरों की तलाश व पतारसी हेतू थानाधिकारी थाना कोटकासिम नंदलाल उ0नि0 के नैतृत्व में विशेष टीम द्वारा मुल्जिमान 1. जुनेद उर्फ बगदादी निवासी बेरला थाना तिजारा व 2. रफीक निवासी अलापुर मेव थाना तिजारा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई । शेष फरार मुल्जिमान इरसाद पुत्र सफी मौ० निवासी बेरला व बल्ला मेव निवासी जेरोली की तलाश की गई । श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज जयपुर द्वारा फरार मुल्जिमान की धरपकड अभियान के तहत थानाधिकारी थाना कोटकासिम श्री नंदलाल उ0नि0 द्वारा गठित विशेष टीम द्वारा गौपनीय सूचना के आधार पर दिनांक 05.07.2024 को फरार मुल्जिम इरसाद पुत्र सफी मौ० निवासी बेरला को हाईवे तिजारा पर कबाडे की दुकान के पास से दबोचने में कामयाबी हासिल की गई । मुल्जिम पी०सी० रिमाण्ड पर है।

गिरफ्तारशुदा अपराधी:-

इरसाद पुत्र सफी मौहम्मद मेव उम्र 27 साल निवासी बेरला थाना तिजारा जिला खैरथल तिजारा ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button