
न्यू स्टार हॉस्पिटल तथा ओशी फाउंडेशन के संयोजन में आज आशियाना तरंग सोसाइटी में मुफ्त चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें तरंग RWA अध्यक्ष भगत सिंह जी को माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया गया। इस शिविर में तरंग RWA द्वारा शानदार आयोजन में 300 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया। ओशी फाउंडेशन से श्री विवेक शर्मा जी ने सभी का हृदय से धन्यवाद करते हुए बताया कि इस तरह का कैंप शहर के अन्य स्थान पर भी आयोजित किए जाएंगे, जागरूकता और स्वास्थ्य लाभ के उद्देश्य से सभी ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा की। न्यू स्टार हॉस्पिटल के सहसंयोजक श्री दीपक जी ने बताया की सामाजिक स्तर पर कार्य कर रही संस्था ओशी फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कैंप में सभी लाभार्थियों को भविष्य में आवश्यक जांच आदि में स्टार हॉस्पिटल की तरफ से 50% की चिकित्सीय छूट दी जाएगी। शिविर में उपस्थित हवा सिंह जी, रवि रिंगे जी, मनोहरलाल शर्मा डॉ. कुशल बीएमएस गाइनो डॉ. स्मृति बीएमएस, खुशबू शेखावत, आई स्पेशलिस्ट शिवदत्त रावत जी, पंकज मनोज, शंकर सभी उपास्थि रहे l सभी नर्सिंग और अन्य स्टाफ का धन्यवाद करते हुए सेक्रेटरी श्री अलोक मिश्रा जी ने सोसाइटी RWA की और से न्यू स्टार हॉस्पिटल तथा ओशी फाउंडेशन का धन्यवाद किया।

Subscribe to my channel


