धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

आग से सामान जलने की स्थिति में पीड़ित परिवार को पहुंचाई सहायता 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

 कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा निकटवर्ती रेवाड़ा गाँव में एक अग्निपीड़ित परिवार को सहायता पहुंचाई गई।

 संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि निकटवर्ती रेवाड़ा ग्राम से ग्रामीणों द्वारा एक परिवार के घर में आग लगने व सहायता पहुंचाने को लेकर सूचना प्राप्त हुई थी तब संस्थान मार्गदर्शक पारस भंडारी,कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति अध्यक्ष गौतम चौपड़ा,कोषाध्यक्ष आनंद दवे,कमलेश सोनी,ग्रामीण प्रभारी राजू माली सहित सदस्यों ने उसके आवास जाकर पीड़ित परिवार को 2 माह की राशन सामग्री, आर्थिक सहायता,कंबल व तिरपाल देकर परिवार को संबल प्रदान किया गया है।

 दवे ने बताया कि पीड़ित परिवार का अमूल्य सामान एक कमरे में रखा था रात्रि में अचानक अज्ञात कारणों से कमरे में आग लग गई जिससे सारा सामान जल कर राख हो गया और ये परिवार पूरी तरीके से धरातल पर आ गया।हमारे द्वारा पहुंचाई गई मदद से जरूर परिवार को कुछ संबल मिलेगा।

 पारस भंडारी ने कहा कि संस्थान के पास नियमित ऐसे परिवारों को लेकर सूचना आती रहती है और सम्भवतया हर परिवार को संस्थान मदद करने का प्रयास कर रही है।पीड़ित परिवार के आवास जाकर उनसे मिलकर उनका दुःख दर्द साझा करते है।

 इस अवसर पर घेवर राम चौधरी,माधुसिंह,दलपत सिंह,सुमेरा राम,डूंगर राम,गणपत राम,केवल राम सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे जिन्होंने संस्थान के इस सेवा कार्य की सराहना की है।

 

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button