ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़व्यापारहरियाणा

मिड डे मील कार्यकर्ताओं का लघु सचिवालय पार्क में जोरदार प्रदर्शन

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल 20.6.2024

मिड डे मील कार्यकर्ता यूनियन रजिस्ट्रेशन नंबर 2077 हरियाणा सम्बंधित एआईयूटीयूसी के बैनर तले आज जिला भर की मिड डे मील कार्यकर्ता लघु सचिवालय पार्क नारनौल में एकत्रित हुई और सभा की आज की सभा की अध्यक्षता जिला प्रधान सुनीता ने की तथा संचालन यूनियन की जिला सचिव सन्तोष यादव ने किया.

सभा के पश्चात लघु सचिवालय कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया तथा अपनी न्यायसंगत मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के नाम नगराधीश महोदय को सौंपा. नगराधीश महोदय ने यूनियन प्रतिनिधि मंडल की मांगों को गोर से सुनते हुए बकाया मानदेय भुगतान शीघ्र ही दिलवाने का भरोसा दिलाया तथा शेष न्यायसंगत मांगों को हरियाणा सरकार तक भिजवाने का कहा . सभा को एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सुबे सिंह, जिला सचिव छाजूराम रावत, मिड डे मील कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा की जिला प्रधान सुनीता, जिला सचिव सन्तोष यादव,पूर्व प्रधान बिमला, नारनौल ब्लाक प्रधान माया, कनीना ब्लाक प्रधान सुमित्रा, मुनेश, स्नेह लता,बनिता, मेनका, निशा, राजबाला, पुष्पा, जया, रेशमी ने सम्बोधित किया.सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मिड डे मील कार्यकर्ता स्कूलों मे बच्चों के लिए खाना बनाने का काम करती है. जो केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की पौषाहार नीति को लागू कर बच्चों को कुपोषण से बचाने का काम करती है. मिड डे मील कर्मियों का आजीविका का कोई और स्रोत नहीं है. पिछले 3 महिनों से मानदेय नहीं मिलने से मिड डे मील कर्मियों के सामने गम्भीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है. मिड डे मील कर्मियों को अपने परिवार का भरण पोषण मुश्किल हो गया है.

मिड डे मील कार्यकर्ता लम्बे समय से स्कूलों में खाना बना रही है, लेकिन मिड डे मील कर्मियों को सरकार ना ही अपने कर्मचारी मान रही है और ना ही श्रमिक का दर्जा दिया जा रहा. उन्होंने कहा कि

मिड डे मील कर्मियों के लम्बे समय से सन्तोषप्रद कार्य के मध्य नज़र नियमित बनाने की नीति बनाकर नियमित कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, रिटायरमेन्ट उम्र 65 वर्ष की जाए, रिटायरमेन्ट पर 5 लाख एकमुश्त लाभ प्रदान किया जाए. 15 बच्चों पर एक मिड डे मील कार्यकर्ता को लगाया जाए, स्कूल बन्द होने की स्थिति में मिड डे मील कर्मियों को समीपवर्ती स्कूल में समायोजित किया जाए,

दो साल की बकाया वर्दी का भुगतान किया जाए.साल में 20 दिन का आकस्मिक अवकाश लागू किया जाए, वेतन हर महीने पहली तारीख को दिया जाना सुनिश्चित किया जाए.

पिछले 3 महिनों से वेतन नहीं मिलने से गम्भीर आर्थिक स्थिति का सामना कर रही

मिड डे मील कर्मियों को

पिछले 3 महिनों का बकाया वेतन भुगतान तत्काल किया जाए. मिड डे मील कर्मियों से स्कूलों में खाना बनाने के अलावा अन्य कार्य नहीं करवाए जाए. जिला प्रधान सुनीता ने कहा कि दिनांक 28 जुलाई 2024 को मिड डे मील कार्यकर्ता यूनियन के राज्य स्तरीय सम्मेलन में भी जिला की मिड डे मील कार्यकर्ता बढ़ चढ़ कर भाग लेंगी.

एआईयूटीयूसी जिला सचिव छाजूराम रावत ने केन्द्रीय श्रमिक संगठन एआईयूटीयूसी के दिनांक 30.6.2024 को जिला सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया. एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सुबे सिंह ने मिड डे मील कर्मियों से एकजुट होकर एआईयूटीयूसी के बैनर तले आन्दोलन में भाग लेने का आह्वान किया. चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के जिला उप प्रधान मुकेश कुमार, अटेली एल.सी.30 अंडरपास संघर्ष समिति के संचालक डॉ राजेन्द्र प्रसाद खरब ने मिड डे मील कुक कम हेल्पर्स की मांगों का समर्थन करते हुए मिड डे मील कर्मियों की न्यायसंगत मांगों को स्वीकार करने की पुरजोर मांग की. आज के मीटिंग में मंजू , अजीता,

देवेन्द्र कौर, लाली, रेखा, फूली देवी, महेंद्रा, सुमन मैना सहित सैकड़ों मिड डे मील कर्मियों ने भाग लिया।

 

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button