अपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
पुलिस थाना नोखा राजकार्य में बाधा डालने व सरकारी कागजात फाडने वाले आरोपीगण गिरफ्तार

बीकानेर से डॉ. राम दयाल भाटी की रिपोर्ट
पुलिस थाना नोखा राजकार्य में बाधा डालने व सरकारी कागजात फाडने वाले आरोपीगण गिरफ्तार
पुलिस थाना नोखा की प्रभावी कार्यावाही,
राजकार्य मे बाधा डालने व पटवारी को सीमा ज्ञान नहीं करने देना व पटवारी के साथ मारपीट करने व सरकारी कागजात फाडने के दो आरोपीगण गिरफ्तार
आरोपीगण को बाद अनुसंधान जैल भिजवाया गया
घटना का विवरण:-
पुलिस थाना नोखा दिनांक 07/06/2024 को श्री सुन्दरलाल पुत्र पूनमचन्द जाति कुम्हार उम्र 30 साल निवासी वार्ड नं 19 बगला नगर PS MP कॉलोनी बीकानेर हाल दावा पटवारी उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 06/06/2024 को तहसीलदार नोखा के कार्यालय आदेश क्रमांक/L.R/2023-24/85 दिनांक 05/06/24 की पालना में गाँव दावा के खसरा संख्या 472,473/1 का सीमाज्ञान बाबत मय राजस्व रिकॉर्ड मौके पर पहुँचा। दिनांक 06/06/2024 को शाम करीब 5.30 बजे मौके पर गाँव- दावा के खसरा नम्बर 472,473/1 पर पहुँचा तो वहा करणीसिंह व दो तीन अन्य व्यक्ति खड़े थे जिन्होने सीमा ज्ञान नहीं करने दिया तथा राजकार्य में बाधा डाली, मेरे साथ मारपीट की तथा मेरे नक्शा शीट व अन्य सरकारी कागजात फाड़ दियें जिस पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान श्री राजूराम ASI के सुपुर्द की गई।
श्री ओमप्रकाश आईपीएस महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेन्ज, बीकानेर व श्रीमती तेजस्वनी गौतम आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर ने प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री प्यारेलाल शिवरान आरपीएस जिला बीकानेर व श्री हिमांशु शर्मा आरपीएस वृताधिकारी नोखा के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी नोखा श्री हंसराज लूणा पुनि टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वांछित आरोपीगण करणीसिंह, मनोहरसिंह को दस्तयाब कर अनुसंधान किया गया। बाद अनुसंधान उक्त आरोपीगण को गिरफ्तार कर पेश न्यायालय किया जाकर जेल मे भिजवाया गया।
गिरफ्तार आरोपीः- 01. करणीसिंह पुत्र जेठुसिंह जाति राजपुत उम्र 32 साल निवासी दावा पुलिस थाना नोखा जिला बीकानेर,
02. मनोहरसिंह पुत्र गोविन्दसिंह उम्र 40 जाति राजपुत निवासी दावा पीएस नोखा जिला बीकानेर।
पुलिस टीमः श्री हंसराज लुणा पुनि, श्री राजुराम सउनि, श्री पवनसिंह कानि, श्री मुलाराम कानि, श्री पेमाराम कानि।
Subscribe to my channel


