
ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
बालोतरा।
जनसेवक श्री चंपालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर व भाजपा के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से सघन पौधरोपण व पौधा का वितरण कार्यक्रम लगाकर जारी है।शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीणों क्षेत्रो का दौरा कर पौधे वितरण कर मंदिर,मठो, सार्वजनिक स्थानों पर पौधा रोपण किया गया।
ट्रस्ट सचिव बाबूलाल भन्साली ने बताया कि ट्रस्ट अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया के नेतृत्व में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के आव्हान पर सघन पौधरोपण के तहत पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से ट्रस्ट के माध्यम से क्षेत्र के विभिन्न गाँवो में सघन पौधे
वितरण कर पौधा रोपण किया।उन्होंने ने बताया कि शुक्रवार को बाबा रामदेव जीमन्दिर बिठुजा,होटलु महादेव मन्दिर सहित सार्वजनिक स्थानो पर पौधारोपण करते हुए ग्रामीण जनो को पौधे वितरण कर जिम्मेदारी सौंपी गई।बांठिया ने पर्यावरण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़ पौधे अपने जीवन का एक अंग है।उन्होंने ने कहा कि पेड़ पौधे धरती का श्रगार है हमे छाया वायु के अलावा पेड़ पौधे हमेशा मनुष्य जीवन को सुरक्षा प्रदान करते है।आज के वर्तमान समय मे हम सभी को पर्यावरण के संरक्षण का दायित्व निभाना होगा। हम यदि पर्यावरण का संरक्षण नही करेंगे तो आने वाली पीढ़ी शुद्ध हवा-पानी के लिए तरस जाएगी।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता मोतीलाल चौपड़ा, समाज सेवी मदनलाल तातेड़,सरपंच किशन देवासी,उप सरपंच भीमेश नामा,पुजारी फोजराम प्रजापत, पुखराज प्रजापत, भंवरलाल, श्याम देवासी,हनुमान सिंह लालाना, भरत कुमार,राजु माली, सोहन पूरी,शैतान सिंह सहित अनेको ग्रामीण जन मौजूद थे।

Subscribe to my channel


