खेलजयपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

डेकाथलॉन विश्व साइकिल दिवस साइक्लोथॉन का सफल आयोजन

संवाददाता प्रदीप यादव जयपुर

 

09 जून 2024 जयपुर में डेकाथलॉन विश्व साइकिल दिवस साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया, जिसमें 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन Inventive Event Management द्वारा किया गया था।

इस साइक्लोथॉन की शुरुआत सुबह 5:30 बजे डेकाथलॉन स्टोर जयपुर सेंटर से हुई। प्रतिभागियों ने 10 किलोमीटर का निर्धारित रूट तय किया, जो कि डेकाथलॉन स्टोर से शुरू होकर टोंक रोड, दुर्गापुर, गोपालपुरा मोड़, गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर यू-टर्न लेकर वापस डेकाथलॉन स्टोर पर समाप्त हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य साइक्लिंग को एक स्वस्थ और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन के रूप में बढ़ावा देना था। प्रतिभागियों ने उत्साह और ऊर्जा के साथ साइक्लिंग की, जिससे कार्यक्रम को बड़ी सफलता मिली।

Inventive Event Management की टीम ने इस कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और सुनिश्चित किया कि सभी प्रतिभागियों को सुरक्षित और सुव्यवस्थित अनुभव प्राप्त हो।

इस सफल आयोजन के मंजरी डेकाथलन स्टोर ऑपरेटर, अंजुल डॉक्टर प्रदीप यादव, रेनू बिजानिया, अंकित गुप्ता ने करवाया| जयपुर में इस प्रकार के आयोजनों से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलता है और समाज में जागरूकता फैलती है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button